{"_id":"6685e2a4c0a1a5f8d80c8de6","slug":"protest-against-filing-of-case-lawyers-raised-slogans-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-119960-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मुकदमा दर्ज होने पर जताया विरोध, वकीलों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मुकदमा दर्ज होने पर जताया विरोध, वकीलों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज होने को लेकर तहसील परिसर में बुधवार को वकीलों ने नारेबाजी की। तहसीलदार न्यायालय में कार्यरत पेशकार द्वारा अधिवक्ता से अभद्रता पर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रकरण को लेकर रानीगंज तहसील बार एसोसिएशन कार्यालय पर अधिवक्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने की। अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा वापस लेने और अभद्रता को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा विरोध जताया गया। इस मौके पर रवींद्र मिश्र, संतोष सिंह, चंद्रभान सिंह, देवेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद मिश्र, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, एजाज अहमद, शिवेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार यादव, आरजू गुप्ता समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
पेशकार के खिलाफ अधिवक्ता ने दी तहरीर
तहसीलदार न्यायालय में पेशकार के विरुद्ध अधिवक्ता ने रानीगंज थाने में तहरीर दी है। अधिवक्ता विशंभरनाथ मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपने साथी अधिवक्ता के साथ तहसीलदार न्यायालय के बाहर बरामदे में खड़े थे। तहसीलदार न्यायालय के पेशकार से पत्रावली के विषय में पूछा तो उन्होंने गुस्से में गाली देते हुए पिस्तौल तान दी। बीच-बचाव कर रहे साथी अधिवक्ता पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पेशकार ने हाथ से फाइल छीनकर फाड़ दी। उक्त पेशकार पर मुकदमे की फाइलें गायब करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता ने पुलिस से विधिक कार्रवाई की मांग की है।