फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prostrated in the court of God, shared happiness by hugging

Pratapgarh News: खुदा की बारगाह में सजदा, गले मिलकर बांटीं खुशियांं

Sun, 23 Apr 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 23 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Prostrated in the court of God, shared happiness by hugging
भुलियापुर ईदगाह में जगह न मिली तो बाहर ही नमाज अता करते लोग। संवाद
रमजान के 29 रोजों बाद खुशियां लेकर आई ईद पर हर ओर उल्लास उमड़ा। गांव से लेकर शहर तक खुशी का आलम रहा। ईदगाह सहित शहर की तमाम मस्जिदों में जुटे अकीदतमंदों ने बारगाहे इलाही में सजदा किया और सभी के लिए अल्लाह से खुशियां मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। नए कपड़ों और सिर पर आकर्षक टोपियों ने नमाजियों की रंगत बढ़ा दी। खुदा की बारगाह में आम-ओ-खास सभी ने सिर झुकाया।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के साथ ही कुंडा, पट्टी, लालगंज और रानीगंज में ईद हर्षोल्लास से मनाई गई। सुबह से ही नमाज की तैयारी में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक जुटे रहे। नए कपड़े पहने और सिर पर टोपियों को संवारते हुए सभी मस्जिदों की ओर बढ़े। देखते ही देखते शहर तथा ग्रामीण अंचल के ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

ईदगाह में सुबह नौ बजे नमाज शुरू हुई, नमाजियों ने सीधी सफ में ईद की खास नमाज अदा की। नमाज बाद सभी युवाओं, बुजुर्गों के साथ ही बच्चों और महिलाओं ने भी एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामा मस्जिद में मौलाना रईस अहमद, चांद तारा मस्जिद में मौलाना इश्तियाक ने ईद की नमाज अदा कराई। ईदगाह और मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। भुलियापुर स्थित ईदगाह पर मौजूद डीएम डॉ.नितिन बंसल और एसपी सतपाल अंतिल ने ईदगाह से बाहर आने वाले नमाजियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुबारकबाद देने वालों में पूर्व विधायक मुन्ना यादव, मो.अनीस, मो.शमीम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed