फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Proposal for development works of 69 crores made in the meeting of the municipality

पालिका के सदन की अंतिम एजेंडा बैठक में 69 करोड़ खर्च करने का खाका तैयार

Fri, 11 Mar 2022 11:53 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Proposal for development works of 69 crores made in the meeting of the municipality
नगरपालिका बोर्ड की बैठक करती अध्यक्ष प्रेमलता सिंह। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
नगर पालिका में शुक्रवार को हुई सदन की एजेंडा बैठक में चेयरपर्सन और सभासदों की मंजूरी के बाद 69 करोड़ रुपये के कार्य कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बताया गया कि इस वर्ष पालिका लगभग 63 करोड़ रुपये का राजस्व आसानी से हासिल कर लेगी। सभासदों के प्रस्ताव पर इस वर्ष शहर के विभिन्न वार्डों में तेजी से काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका के सदन की अंतिम एजेंडा बैठक में दिवंगत दहिलामऊ उत्तरी वार्ड के सभासद श्रीनाथ यादव को पालिकाध्यक्ष प्रेमलता सिंह, ईओ मुदित सिंह समेत सभी सभासदों व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। पालिकाध्यक्ष प्रेमलता सिंह सहित सभासदों के विचार-विर्मश के बाद वर्ष 2022-23 में अलग-अलग वार्डों में विकास कार्य व शहरियों की सुविधाओं के लिए लगभग 69 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसे सभी ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

शहर के आधा दर्जन मोहल्लों में कवर्ड नाला, सड़क, स्ट्रीट लाइटों को जल्द लगाने के लिए सदन की ओर से पर्याप्त बजट समय पर खर्च करने की मांग की गई। सदन ने उम्मीद जताई कि वर्ष 2022-23 में नगर पालिका लगभग 63 करोड़ रुपये का राजस्व आसानी से जुटा लेगी। इसी वर्ष नगर निकाय के चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पालिकाध्यक्ष व सभासदों ने अपने- अपने मोहल्ले में जल्द से जल्द विकास कार्यों को पूरा कराने पर जोर दिया है। शुक्रवार को पालिका सदन की बैठक में इमरान, आरती, मालती सिंह, सुशील कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानेश मिश्र, वंदना शर्मा, कुमकुम केसरवानी, गायत्री शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed