{"_id":"598b581f4f1c1bfb618b4598","slug":"programme-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी : स्वाती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी : स्वाती सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। बलिया जिले में स्कूल जाते समय बारहवीं की छात्रा से छेड़छाड़ और गला रेतकर हत्या के मामले में जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने कहा है कि अपराधियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज होने की जानकारी देते हुए उन्होंने भरोसा दिया है कि पीड़ित छात्रा के परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी। वह बुधवार को जिला अस्पताल में मीडिया कर्मियों से बात कर रही थीं।
महिला कल्याण, परिवार कल्याण एवं मातृ शिशु कल्याण मंत्री स्वाती सिंह ने बुधवार को जिले का दौरा कर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। मीडिया कर्मियों के पूछने पर प्रभारी मंत्री ने बलिया में छात्रा की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी को निर्देश दिया है। लोक निर्माण विभाग में बिजली की विभाग की समीक्षा में जेठवारा में ट्रांसफार्मर बदलने के लिए रुपये मांगने वाले अवर अभियंता संतोष कुमार पटेल को फटकार लगाते हुए चेताया है कि अगर इस तरह की शिकायत दुबारा मिली को कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सरैया गांव में 25 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 63 केबीए करने को कहा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, एसी विजयचंद्र कुमार, ओपी मिश्र आदि मौजूद रहे।