फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Procession-e-mohammad

शान -ओ- शौकत से निकला जुलूसे मोहम्मदी

Sun, 10 Nov 2019 11:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Procession-e-mohammad
ट्रेजरी चौराहे पर जुलूस मोहम्मदी में शिरकत करते लोग। - फोटो : PRATAPGARH
शहर में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी शान से निकाला गया। जुलूस में काबा, मदीना अक्स की झांकियां भी निकाली गईं। जुलूस देर रात तक शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में लोगों ने कलाम पेश किए।
विज्ञापन

रविवार को जिले में आमदे रसूले पाक सल्लल्लाहो वलैहि वसल्लम पर खुशियों का इजहार किया। दारुल उलूम गुलशने मदीना पल्टन बाजार में मीलादे पाक की महफिल सजाई गई। इसमें दुरुदों सलाम का नजराना पेश करने के बाद लोगों ने शान ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी मौलाना मेराज की कयादत में निकाला।
विज्ञापन

शहर में निकले जुलूस में शामिल लोगों ने नबी की शान में कई कलाम पेश किए। फूलों से सजे गुंबदे खजरा की झांकी लोगों के तवज्जों का मरकज बनी हुई थी। दारुल उलूम गुलशने मदीना की ओर से भी जुलूस निकाला गया। जुलूस में मक्का की झांकी भी साथ चल रही थी। जुलूस शाम को चौक घंटाघर पहुंचा। शहर में जगह-जगह गुंबदे खजरा की झांकियां निकाली गईं। अंजुमन आशिकाने रसूल की ओर से अजीत नगर से आबिद रजा के नेतृत्व में निकला जुलूस विक्रम तिराहा, भैरोपुर से होते हुए सदर तहसील, बाबागंज, भंगवा चुंगी से होकर वापस बलीपुर होते हुए गुलशने मदीना मदरसा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अकीदतमंदों की भारी भीड़ जुटी रही। जुलूस में इरशाद सिद्दीकी, हैदर अली, लईक अहमद, अख्तर राईन समेत हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। सिटी प्रतापगढ़ में प्यारे नबी सल्लल्लाहो वलैहि वसल्लम की जिंदगी पर रोशनी डालते हुए सभी को अपने पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलना होगा।
इससे उन लोगों की दुनियाबी जिंदगी कामयाब होगी। जुलूस में अंजुमन आशिकाने रसूल, फैजाने मुस्तफा, अंजुमन हबीबी, गुलशने बगदाद समेत दीगर कमेटी के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन माजिद अली उर्फ नब्बन, सद्दाम, रहमान सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
सुरक्षा का रहा सख्त बंदोबस्त, लगा जाम
ईद मिलादुन्नबी पर निकले जुलूस की सुरक्षा का बंदोबस्त भी सख्त रहा। सीओ सिटी अभय पांडेय मकंद्रूगंज पुलिस चौकी पर बैठकर जुलूस पर नजर रखे रहे। शहर कोतवाल बराबर जुलूस के आगे पीछे लगे रहे। शहर के सभी चौकी प्रभारी जुलूस की सुरक्षा के लिए साथ मौजूद थे।
हालांकि जुलूस में शामिल युवक खुद ही यातायात व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। इसके बावजूद शहर में जुलूस के चलते जाम की समस्या भी पैदा हुई। बाहर से भी फोर्स बुलाई गई थी, जो चौराहों पर मुस्तैद दिखी।
सुवंसा और कोहला में भी निकला जुलूस
ईद मिलादुन्नबी पर सांड, बैरमपुर, सुवंसा, नौड़ेरा, कनेवरा में अकीदतमंदों ने जुलूस निकाला। शान ओ शौकत के साथ निकले जुलूस में सपा नेता जमील अहमद मंसूरी, नफीस, सलीम, सुबराती समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
दूसरी ओर कोहला में पैगंबर-ए-इस्लाम की पैदाइस पर जमील अहमद की अगुवाई में जुलूस निकाला गया, जो विश्वनाथगंज स्टेशन तक पहुंचा। इसके बाद लोग वापस लौटे लोगों ने नात-ए-पाक से पैगंबर-ए-इस्लाम का परचम बुलंद किया।
पुराना माल गोदाम रोड पर सजी मजलिस
पुराना माल गोदाम रोड पर जुलूस के पहुंचते ही मजलिस सजी। यहां नात-ए-पाक पढ़ा जाता रहा। नात पढ़ने वाले लोगों को कमेटी के संयोजक इरशाद सिद्दीकी, कटरा चेयरमैन प्रतिनिधि सिराजुल हक लल्लू भाई, तबारक हुसैन इद्रीसी की ओर सम्मानित भी किया जाता रहा। सभी को जनमाज, तस्वीह व शील्ड दी जा रही थी। यह क्रम काफी देर तक चलता रहा।
लंगर में बिरियानी लेने के लिए मची रही होड़
शहर में निकले जुलूस में लंगर भी रहा। जिसमे बिरियानी, चने का छोला, जर्दा लोगों को वितरित किया जाता रहा। जरूरतमंदों को बुला-बुलाकर खाना दिया जा रहा था। बिरियानी लेने के लिए लोगों की होड़ लगी रही।

अखाड़ों का हैरतअंगेज प्रदर्शन
ईद मिलादुन्नबी पर अखाड़ों के खिलाडिय़ों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। बांदा बनेठी, फटा, हजारा, तलवारबाजी के जरिए लोगों को हैरत में डाला। तलवार से आंखों में सुरमा लगाया गया। आग के गोले के बीच से गुजरते रहे।

गुलशने मदीना से ईदमिलादुन्नवी पर जुलूस में निकली झांकी।

गुलशने मदीना से ईदमिलादुन्नवी पर जुलूस में निकली झांकी।- फोटो : PRATAPGARH

केपी कालेज के समीप शाही अंदाज में जुलूस मोहम्मदी में शामिल होने पहुंचे खुशखुशवापुर के लोग।

केपी कालेज के समीप शाही अंदाज में जुलूस मोहम्मदी में शामिल होने पहुंचे खुशखुशवापुर के लोग।- फोटो : PRATAPGARH

ईदमिलादुन्नबी पर शहर में निकला जुलूस मोहम्मदी।

ईदमिलादुन्नबी पर शहर में निकला जुलूस मोहम्मदी।- फोटो : PRATAPGARH

पट्टी में बारावफात पर निकला जुलूस।

पट्टी में बारावफात पर निकला जुलूस।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed