फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   problem in lalganj

हाईवे पर अतिक्रमण के खिलाफ गरजी जेसीबी

Thu, 21 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
problem in lalganj
crime
लालगंज कस्बे से होकर निकलने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की जेसीबी गरजी। भारी मात्रा में पुलिस बल लेकर कई जगह अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण अभियान देखने को तमाशबीनों का मजमा लग गया। बाद में व्यापारियों की मांग पर अतिक्रमण हटाने की दस दिन की मोहलत मिल गई। पहली मई से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन


लालगंज कस्बे के बीचों बीच होकर लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग गया है। जिस पर दुकानदाराें ने अतिक्रमण कर रखा है। नाले तक  अतिक्रमण से आए दिन जाम की समस्या खड़ी हो गई है। कइयाें ने तो पक्का निर्माण कर अतिक्र मण कर रखा है। हाईवे  से अतिक्रमण हटवाने के लिए एनएच के अधिकारियों व एसडीएम के बीच बैठक के बाद अतिक्रमण के हटाने का निर्णय लिया गया। गुरुवार को सुबह दस बजे एसडीएम वाईबी सिंह व सीओ बीआर प्रेमी  पांच थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले लालगंज थाने के सामने अतिक्रमण हटवाया गया। इसके बाद तहसील रोड पर कई दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण प्रशासन ने हटवाया। इस दौरान अफरातफरी के बीच दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटाने लगे।
विज्ञापन


प्रशासन की जेसीबी अतिक्रमण के खिलाफ गरजने लगी तो व्यापारियों का हुजूम एसडीएम वाईबी सिंह के पास पहुंचा और कुछ दिनों की मोहलत मांगने लगे। एसडीएम ने दो टूक कह दिया कि हाईवे पर किसी भी दशा में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में व्यापारियों ने खुद ही राजमार्ग पर से अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया तो एसडीएम ने दस दिन की मोहलत दे दी। एसडीएम वाईबी सिंह ने एनएच के अधिकारियों को सीमांकन करने का निर्देश दिया है। एनएच कर्मी सीमांकन के बाद दुकानदारों का नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का तीस अप्रैल तक का समय देंगे। निर्धारित समय के बाद अतिक्र मण जबरन हटवाया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed