{"_id":"691b5cc22689b350b903bac3","slug":"preparations-to-accelerate-group-formation-150-lakh-women-will-join-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-152068-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: समूह गठन में तेजी लाने की तैयारी, जुड़ेंगी 1.50 लाख महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: समूह गठन में तेजी लाने की तैयारी, जुड़ेंगी 1.50 लाख महिलाएं
विज्ञापन
समूह गठन में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण (एनआरएलएम) ने कार्य योजना तैयार कर ली है। महिलाओं को जागरूक करते हुए समूह गठन की जिम्मेदारी ब्लॉक मिशन प्रबंधकों (बीएमएम) को दी गई है।
आजीविका मिशन ग्रामीण से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन ने 5815 समूह गठन का निर्देश दिया है। समूह से 1.50 लाख महिलाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। लक्ष्य जारी होने के बाद समूह गठन कर महिलाओं की जोड़ने की कवायद विभाग ने शुरू कर दी है। समूह से जुड़ने वाली महिलाएं छोटी-छोटी बचत के माध्यम से रोजगार सृजन कर स्वावलंबी बन रही हैं।
रोजगार शुरू करने के लिए आजीविका मिशन से ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह की महिलाएं गोबर पेंट, दोना-पत्तल, झाड़ू, मोमबत्ती से जुड़े कारोबार स्थापित कर चुकी हैं। बेहतर कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को पुरस्कृत भी किया जा चुका है। प्रभारी उपायुक्त एनआरएलएम देव कुमार ने बताया कि समूह गठन के लिए शासन से लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष समूह गठन की जिम्मेदारी ब्लॉक स्तर पर कार्यरत बीएमएम को दी गई है। समूह गठन का कार्य शुरू कर दिया है।