{"_id":"64442c7fc029e2cf2b08f9f4","slug":"preparation-to-take-out-procession-without-permission-ruckus-on-stopping-people-sitting-on-dharna-pratapgarh-news-c-3-1-ald1011-110802-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बगैर अनुमति शोभायात्रा निकालने की तैयारी, रोकने पर हंगामा, धरने पर बैठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बगैर अनुमति शोभायात्रा निकालने की तैयारी, रोकने पर हंगामा, धरने पर बैठे लोग
Sun, 23 Apr 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के करैला बाजार में शनिवार की सुबह भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग शोभायात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस पहुंची और आयोजक से अनुमति पत्र दिखाने को कहा। इस पर लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया। नाराज लोग धरने पर बैठ गए। सूचना पर मंगरौरा ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे तो किसी तरह विवाद शांत हुआ।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से शनिवार को पट्टी के करैला बाजार में परशुराम जयंती के अवसर में शोभायात्रा निकालने की तैयारी थी। मामले की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस पहुंची और अनुमति पत्र मांगने लगी। अनुमति पत्र नहीं होने पर पुलिस ने जुलूस निकालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
इसी बात पर संगठन के प्रवीण कुमार मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। पट्टी व कोहंड़ौर पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही थी, इस दौरान मंगरौरा ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह नंदन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने संगठन के लोगों को शांत कराने के बाद सभी को घर भेज दिया।