फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Preparation for assembly elections, tips given to Congressmen for success

विधानसभा चुनाव की तैयारी, सफलता के लिए कांग्रेसियों को दिए गए टिप्स

Fri, 27 Aug 2021 04:12 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 27 Aug 2021 04:12 PM IST
सार

चिलबिला स्थित राधे पैलेस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट और अनुशासन में रहने की अपील की। 

विज्ञापन
Preparation for assembly elections, tips given to Congressmen for success
चिलबिला के राधे पैलेस में कांग्रेस के एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में बोलते मुख्य अति? - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा की तैयारी करने के लिए कांग्रेसी पदाधिकारियों को अभी से तैयार किया जा रहा है। जनता के बीच में भाजपा की नाकामी गिनाने और अपने बातों से लोगों को प्रभावित करने करने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों को टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


चिलबिला स्थित राधे पैलेस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट और अनुशासन में रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूबे से भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होना आवश्यक है। प्रशिक्षकों ने जिला, ब्लॉक और न्याय पंचायत के कार्यकर्ताओं को बदलते परिप्रेक्ष्य में राजनीति का पाठ पढाया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण देने के लिए आए विनोद वर्मा, जयवर्धन, विनयशील और आयुष पांडेय ने जिले की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर जिले के प्रभारी जयकरन वर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी, पं. श्याम किशोर शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, बृजेंद्र मिश्र, डॉ. नीरज त्रिपाठी, वीके सिंह, इरफान अली, वेदांत तिवारी, महेंद्र शुक्ल, करुण पांडेय, सरोज कश्यप, उत्सव भूषण पाल, प्रेमशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed