{"_id":"69e52bed2112ce415205bdaa","slug":"prd-jawans-son-dies-after-drowning-in-pond-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-165618-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तालाब में डूबने से पीआरडी जवान के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तालाब में डूबने से पीआरडी जवान के बेटे की मौत
विज्ञापन
मृतक युवराज। फाइल फोटो
कुंडा कोतवाली के जमेठी परुआ में रविवार सुबह बकरियों को भगाते समय पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूबने से पीआरडी जवान के बेटे युवराज सरोज (12) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी रही।
रमाशंकर सरोज पीआरडी के जवान हैं। हादसे में घायल होने के चलते वह घर पर ही रह रहे हैं। रविवार की सुबह उसका बेटा युवराज गांव के बच्चों के साथ बकरी चराने तालाब की ओर गया था। इस बीच बकरियों को भगाते समय पैर फिसलने से युवराज तालाब में गिरकर डूबने लगा। पड़ोस के बच्चों ने शोर मचाया तो लोग पहुंचे।
कड़ी मशक्कत के बाद बालक को तालाब से बाहर निकाला गया। आननफानन परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत खबर सुन मां निशा देवी अपने छोटे बेटे शिवराज सिंह से लिपट कर रोने लगी। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि तालाब में डूबने से बालक की मौत हुई है। आर्थिक सहायता के लिए तहसील प्रशासन को पत्र भेजा गया है।