{"_id":"66ac0d328b62ea749a031dd4","slug":"prayagraj-sog-caught-five-youths-with-two-vehicles-pratapgarh-news-c-3-1-ald1007-426515-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रयागराज एसओजी ने दो वाहनों संग पांच युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रयागराज एसओजी ने दो वाहनों संग पांच युवकों को पकड़ा
Fri, 02 Aug 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज के बहरिया बाजार के नया चौराहा के पास मार्केट पर कब्जा करने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में विवाद के दौरान गोली चली थी। इसमें शशिकांत यादव की मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव, गजराज यादव, राहुल यादव समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रयागराज के बहरिया व एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दिलीपपुर थाना क्षेत्र के छीटपुर से जिला सदस्य की कार समेत दो वाहन पकड़ लिए। वाहन में सवार पांच लोगों को भी पुलिस अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। दिलीपपुर थानाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज एसओजी टीम आई थी। किसी को पकड़कर ले गई। यह जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन