{"_id":"69b259c1f44ee1a6fd0b18e2","slug":"prayagraj-news-uncontrolled-truck-crushes-bike-riders-on-nawabganj-highway-two-killed-two-injured-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : नवाबगंज हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : नवाबगंज हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, दो घायल
Thu, 12 Mar 2026 11:44 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:44 AM IST
सार
नवाबगंज हाईवे पर शहाबपुर गांव के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नवाबगंज हाईवे पर शहाबपुर गांव के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल मृतक और घायल युवकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उधर, बाइकों को टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन