फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prayagraj: CBCID raid in real estate company's office

Prayagraj: रियल इस्टेट कंपनी के दफ्तर में सीबीसीआईडी का छापा

Wed, 15 Dec 2021 12:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: CBCID raid in real estate company's office
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस स्थित रियल इस्टेट कंपनी के दफ्तर में सीबीसीआईडी की टीम ने छापा मारा। लखनऊ में दर्ज धोखाधड़ी के मामले की जांच में जुटी टीम शाम को मामले के एक आरोपी को लेकर पहुंची और वहां रखे कंप्यूटर से हार्ड डिस्क, पेनड्राइव बरामद कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन



जिस रियल इस्टेट कंपनी के दफ्तर में छापा मारा गया, उसका एक कार्यालय लखनऊ में भी है। कुछ लोगों ने लखनऊ के जानकीपुरम थाने में इस कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया था। इस मामले में एक आरोपी अभय कुशवाहाको गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। बाद में मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई।
विज्ञापन



सीबीसीआईडी की टीम अभय को कस्टडी रिमांड पर लेकर मंगलवार शाम चार बजे के करीब सिविल लाइंस पहुंची और फिर यात्रिक चौराहे के पास स्थित अपार्टमेंट में चल रहे रियल इस्टेट कंपनी के दफ्तर में छापा मारा। फिलहाल यहां कोई नहीं मिला लेकिन टीम ने कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव कब्जे में ले ली। इसके बाद टीम आरोपी को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंची और कुछ देर बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दरअसल आशंका है कि कंपनी की ओर से बेची गई जमीनों से संबंधित दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी कंप्यूटर के हार्ड डिस्क में मौजूद हैं और इसी को देखते हुए सीबीसीआईडी ने इसे कब्जे में लिया है। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि सीबीसीआईडी की टीम आई थी और तलाशी के बाद चली गई। उन्हें क्या मिला, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed