{"_id":"65a056c1e2a4f7661802f09d","slug":"pratapgarhs-tabish-won-gold-in-chennai-pratapgarh-news-c-3-ald1011-297097-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के ताबिश ने चेन्नई में जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के ताबिश ने चेन्नई में जीता सोना
Fri, 12 Jan 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 12 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
चेन्नई में आयोजित हुई 83वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष और महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतापगढ़ के मो.ताबिश ने हैमर थ्रो की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
ताबिश ने इसमें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 61.60 मी.की दूरी लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है, जबकि दूसरे स्थान पर गुरु काशी विश्वविद्यालय के जय चंद रहे हैं। जय चंद्र ने 61.12 मी.की दूरी लगाकर रजत हासिल किया।
मुरादाबाद में एथलेटिक्स कोच निर्भय सिंह और भूपेंद्र सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ताबिश ने इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीता है। प्रतापगढ़ देल्हूपुर क्षेत्र के मल्हूपुर गांव के रहने वाले ताबिश के पिता अब्दुल वाहिद की किताब की दुकान लगाते हैं, जबकि मां शहनाज बेगम गृहणी हैं।
विज्ञापन
आर्थिक तंगहाली को देखकर ताबिश ने नौकरी हासिल लगाने के लिए दौड़ लगानी शुरू की। लोगों ने पिता को सलाह दी कि बेटे को एथलेटिक्स के खेल में आगे बढ़ाएं वह अच्छा कर सकता है।
पिता ने भी बेटे के लगन को देखा तो उन्हें एथलेटिक्स के दिग्गज प्रशिक्षक रुस्तम खान के पास भेज दिया। रुस्तम खान की सलाह पर ताबिश ने हैमर थ्रो खेलना शुरू किया। इसके बाद ताबिश ने वर्ष 2019 में स्कूल नेशनल में कांस्य पदक जीता और वर्ष 2021 में अंडर-20 फेडरेशन कप पंजाब में रजत एवं अंडर-20 फेडरेशन कप भोपाल में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा को साबित किया।
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ताबिश ने बताया कि उनका सपना हैमर थ्रो में रिकॉर्ड बनाने एवं अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भारत के लिए पदक जीतने का है।