{"_id":"600c5bc15fa20b384b103062","slug":"pratapgarh-woman-shot-dead-for-defecation","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : शौच के लिए निकली युवती की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : शौच के लिए निकली युवती की गोली मारकर हत्या
Sat, 23 Jan 2021 10:54 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवा मिश्रपुर के सुरवालली का पुरवा में शुक्रवार की रात घर से शौच के लिए निकली युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह गन्ने के खेत में उसकी लाश मिली। युवती की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सुरवालली का पुरवा निवासी सुनीता पटेल (21) पुत्री अमर बहादुर पटेल शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजनों को आशंका हुई। परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन पता नहीं लगा। शनिवार की सुबह सुनीता का शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर गन्ने के खेत के बीच मेड़ पर मिला। उसके सिर में गोली मारी गई थी।
युवती की हत्या कर लाश फेंके जाने की सूचना मिलते ही मौके पर फतनपुर थानाध्यक्ष व सीओ रानीगंज डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद व पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा भी पहुंच गए। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद परिजनों से बातचीत कर मृतका के बारे में छानबीन करते रहे। खेत में मिले फावड़े को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पहले अंदेशा जताया जाता रहा कि फावड़े या सब्बल से सुनीता के सिर पर प्रहार किया गया होगा, लेकिन शव देखने पर पता चला कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई। इस मामले में अमर बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजन पड़ोसियों पर रंजिश में हत्या करने की आशंका जता रहे थे। देर शाम शव का पोस्टमार्टम हो सका। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बताया कि सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा होगा।