फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Woman killed in fire due to injury on honor

प्रतापगढ़: सम्मान पर चोट से आहत होकर आग लगाने वाली महिला की मौत

Wed, 11 Dec 2019 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Woman killed in fire due to injury on honor
चरित्र हनन से आजिज आकर आग लगाने वाली महिला की मंगलवार को प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। ससुराल के लोग उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और हंगामा करने लगे। शव दफनाने का विरोध करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर मायके पक्ष के लोग शव दफनाने पर राजी हुए।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी मोहिर की पत्नी शबा बानो (30) के चरित्र पर पड़ोसी युवक ने सवाल उठाया था, जिसे लेकर घर में विवाद हुआ था। इससे घर में कलह शुरू हो गई थी। शबा बानो ने बीते 4 दिसंबर को आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसका इलाज एसआरएन प्रयागराज में चल रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को उसकी मौत हो गई। शव लेकर ससुराली जन घर पहुंचे तो भीड़ जमा हो गई। लोग शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे कि इस बीच मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। शव दफनाने से मना करने लगे। सूचना पर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर मायके पक्ष के लोग माने। महिला के चरित्र हनन के आरोपी पतरका पुत्र इंसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed