{"_id":"6a74e5414f8f24e1b90ac13a","slug":"pratapgarh-wins-divisional-badminton-tournament-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-174720-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ विजेता
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को मीराभवन स्टेडियम में संपन्न हुई। इसमें प्रयागराज मंडल के चार जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रतापगढ़ विजेता और प्रयागराज उपविजेता रहा। बालक वर्ग में प्रयागराज ने जीत हासिल की, जबकि प्रतापगढ़ उपविजेता बना।
अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रतापगढ़ विजेता रहा और प्रयागराज उपविजेता बना। इसी वर्ग के बालक वर्ग में प्रयागराज विजेता और प्रतापगढ़ उपविजेता रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रयागराज विजेता और कौशाम्बी उपविजेता रहे। बालक वर्ग में भी प्रयागराज ने बाजी मारी और प्रतापगढ़ उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राम कुमार सिंह, मंजू सिंह और सुशील सिंह शामिल थे। इस अवसर पर विनोद यादव, शैलेंद्र साहू और संजय प्रजापति, आबाद अहमद, कौशलेंद्र सिंह, शैलेश सिंह और शैलेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।