फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh was shaken by the explosion in a store of firecrackers, one died

Pratapgarh Blast : पटाखों के जखीरे में विस्फोट से थर्राया प्रतापगढ़, एक की मौत, दो सौ मीटर दूर गिरा मलबा

Fri, 11 Oct 2024 12:42 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Oct 2024 12:42 PM IST
सार

प्रतापगढ़ नगर के जिरियामऊ मोहल्ले में बृहस्पतिवार की देर रात पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से पूरा इलाका थर्रा गया। विस्फोट में मकान की छत और दीवारों के मलबे 200 मीटर दूर तक जा गिरे। हादसे में एक की मौत हो गई है और दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
Pratapgarh was shaken by the explosion in a store of firecrackers, one died
विस्फोट के चलते उड़ गई छत। - फोटो : संवाद।

विस्तार

बृहस्पतिवार की रात करीब 8.45 बजे पटाखों के विस्फोट से जिरियामऊ दहल उठा। करीब आधे घंटे तक धमाके होते रहे। पटाखा बना रहा मुख्तार मकान की दूसरी मंजिल से बाहर करीब 20 मीटर दूर जा गिरा। मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मुख्तार की बहू-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरामेदनीगंज निवासी मुख्तार अहमद (55) लाइसेंसी हवाईदार था। परिवार के साथ जिरियामऊ में तीन मंजिला मकान बनाकर रहता था। दीपावली को लेकर उसने मकान में ही बारूद और पटाखे जमा कर रखे थे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात आग लगते ही पटाखों में जोरदार विस्फोट होने के कारण वहां रखा सिलिंडर भी फट गया। दूसरी और तीसरी मंजिल के परखचे उड़ गए, इलाका थर्रा उठा। मलबा करीब 200 मीटर की दूरी तक बिखर गया। मकान का आरसीसी पिलर भी तीरछा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh was shaken by the explosion in a store of firecrackers, one died
विस्फोट के बाद मकान हो गया ध्वस्त। - फोटो : संवाद

हादसे के दौरान घर के अंदर मौजूद बेटी शबनम (25) और बहू शबनम (38) गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सूचना मिलने पर एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह, कोतवाल अर्जुन सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

Pratapgarh was shaken by the explosion in a store of firecrackers, one died
विस्फोट के बाद मकान का मंजर। - फोटो : संवाद।

ऑनकाल ड्यूटी रहे चिकित्सक पहुंचे मेडिकल कॉलेज

ऑनकाल ड्यूटी पर रहे चिकित्सक को हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा, डॉ. अतुल सरोज, डॉ. सचिन मौर्या, डॉ. केके त्रिपाठी और डॉ. श्रीराम घायलों के इलाज करने में जुट गए।

Pratapgarh was shaken by the explosion in a store of firecrackers, one died
प्रतापगढ़ में विस्फोट के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

धमाके से उड़ गई छत, दीवारें धराशायी

जिरियामऊ में हुई पटाखों के विस्फोट की घटना इतनी भयंकर थी कि घर दो मंजिलें पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं। दीवारें धराशायी हो गईं और पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके के वक्त घर में छह वर्षीय शहनवाज और तीन वर्षीय सफान मौजूद थे, जिनका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस टॉर्च की रोशनी में मकान की दूसरी मंजिल के मलबे में उन्हें ढूंढ़ती रही।

मुख्तार का घर खेत में बना है। यह घर मुख्तार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मिला था। मुख्तार ने एक मंजिला आवास के ऊपर दो और मंजिलें तान दीं और इन्हीं में पटाखे जमाकर रखे थे।

Pratapgarh was shaken by the explosion in a store of firecrackers, one died
विस्फोट में घायल महिला अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद।

घर तक पहुंचने के लिए दस फीट का रास्ता भी नहीं है। हादसे के बाद दमकल वाहन और एंबुलेंस रास्ता न होने के कारण घर तक नहीं पहुंच सकी। दमकल के छोटे वाहन ने दूसरे रास्ते से घर तक पहुंचकर आग बुझाई। वहीं, घायल महिलाओं को स्ट्रेचर से एंबुलेंस तक ले जाया गया।

वहीं, मुख्तार का बेटा रेहान अचलपुर तिराहे पर सब्जी की दुकान पर काम करता है। पटाखे के विस्फोट की जानकारी होने पर वह भागा-भागा घर पहुंचा। अपने घर की हालत देखकर वह अवाक रह गया। मौके जुटी भीड़ ने उसे घर के पास जाने से मना किया। पुलिस के पहुंचने के बाद वह घर के अंदर पहुंचा। हालांकि, तब तक मकान मलबे में तब्दील हो चुका था।

Pratapgarh was shaken by the explosion in a store of firecrackers, one died
विस्फोट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

धमाके से उड़ते रहे सामान के परखच्चे

पटाखों और सिलिंडर का विस्फोट इतना भयंकर था कि घर के अंदर रखी वॉशिंग मशीन, फ्रिज, टीबी के परखच्चे उड़ते हुए बाहर गिर रहे थे। विस्फोट के दौरान घर के पास जाने की कोई हिम्मत नहीं कर पा रहा था। घर के बाहर गृहस्थी का सामान मलबे के रूप में बिखरा पड़ा था।

Pratapgarh was shaken by the explosion in a store of firecrackers, one died
विस्फोट के बाद मौके पर जुटी फोर्स और ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : संवाद।

घर के बाहर पड़ा रहा मुख्तार का शव
हादसे में मुख्तार की मौत के बाद उसका क्षत-विक्षत शव घर के बाहर पड़ा रहा। लोगों ने चटाई से शव को ढक दिया। सूचना पाकर रिश्तेदार भी पहुंच गए। लोगों की भीड़ चर्चा करती रही कि कई बार समझाने के बावजूद पटाखों का जखीरा मुख्तार ने घर के अंदर जमा कर रखा था। मना करने के बावजूद उसने आदत में सुधार नहीं किया।

Pratapgarh was shaken by the explosion in a store of firecrackers, one died
घटना के बाद मौके पर जुटी फोर्स और ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : संवाद।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो कई जगह हो सकते हैं धमाके
दीपावली पर्व को लेकर हवाईदारों (आतिशबाज) ने पटाखों का जखीरा घर में जमा कर रखा है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग चर्चा करते रहे कि शहर के बेगम वॉर्ड, कटरा मेदनीगंज व अंतू में भी बड़ी मात्रा में पटाखे घरों के अंदर रखे गए हैं। कई हवाईदार बिना लाइसेंस के ही पटाखे बनाकर दीपावली पर बिक्री की तैयारी में जुटे हैं। पर्व से पहले जांच की गई तो पुलिस को कई स्थानों पर पटाखों के जखीरे बरामद होंगे। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इस तरह की और भी घटनाएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed