फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Uproar over woman's death in nursing home

प्रतापगढ़: नर्सिंग होम में महिला की मौत पर हंगामा

Sun, 20 Sep 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Uproar over woman's death in nursing home
बलीपुर स्थित चारू नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद चिकित्सक को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
शहर के बलीपुर स्थित चारू नर्सिंगहोम में उपचार के दौरान महिला की मौत से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। उनका आक्रोश देख चिकित्सक ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सक को हिरासत में ले लिया। डॉक्टर को छुड़ाने के लिए कोतवाली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूरे स्वामीदास निवासी विवेक मिश्रा की पत्नी वर्षा मिश्रा (33) को शनिवार की सुबह पेट दर्द की शिकायत थी। तबीयत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए बलीपुर स्थित चारू नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नर्सिंगहोम के संचालक भाजपा नेता व चिकित्सक अतुल श्रीवास्तव ने वर्षा का इलाज शुरू किया। चिकित्सक ने महिला को इंजेक्शन लगाया। परिजनों से चिकित्सक ने कहा कि कुछ देर में वह ठीक हो जाएगी। करीब तीन घंटे बाद परिवार के लोग वर्षा को देखने गए तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। मौके पर अस्पताल के कर्मचारी भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक को बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए। जिसके बाद परिवार के लोग हंगामा करने लगे। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोगों का आक्रोश को देखते हुए चिकित्सक ने खुद को कमरे के भीतर बंद कर लिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अभय पांडेय व नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे। मृतका के परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों की खोजबीन करने लगे। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने चिकित्सक अतुल श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।
वर्षा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां वीडियोग्राफी के बीच डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की कवायद चलती रही। उधर, चिकित्सक को छुड़ाने के लिए कोतवाली में भाजपा के नेताओं जमावड़ा लगा रहा। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

चिकित्सक का विवादों से पुराना नाता
बलीपुर स्थित चारू नर्सिंगहोम के संचालक डॉ. अतुल श्रीवास्तव का विवादों से पुराना नाता है। अभी कुछ दिनों पहले भी प्रसव पीड़ित को नर्सिंगहोम से बाहर कर दिया था। जिससे नवजात की मौत हो गई थी। उस मामले में भी कोतवाली में चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था ,लेकिन बाद में कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, शनिवार को हुए हंगामे के बाद पुलिस चिकित्सक को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई।

चारू नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन।

चारू नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed