फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Truck becomes fireball after collision on highway, driver dies alive

प्रतापगढ़ : हाईवे पर टक्कर के बाद आग का गोला बने ट्रक, जिंदा जल मरा चालक

Tue, 20 Apr 2021 08:34 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 20 Apr 2021 08:34 PM IST
सार

  • पिकप सवार दो लोगों की हालत गंभीर, प्रयागराज किए गए रेफर
  • लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर कटरामेदनीगंज चौराहे पर हुई घटना 

विज्ञापन
Pratapgarh: Truck becomes fireball after collision on highway, driver dies alive
Pratapgarh news : प्रतापगढ़ में हादसे के बाद ट्रक में लगी आग। - फोटो : prayagraj

विस्तार

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरामेदनीगंज चौराहे पर तीन वाहनों में टक्कर हो गई। जिससे वाहन हाईटेंशन लाइन से टकरा गए। देखते ही देखते दो ट्रक आग का गोला बन गए। एक ट्रक चालक जिंदा जल मरा। जबकि पिकप सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। दूसरे दिन एक ट्रक में लदे भूसे में आग धधकने लगी। काफी प्रयास के बाद काबू पाया गया।

विज्ञापन


कटरा मेदनीगंज चौराहे पर सोमवार की देर रात एक पिकप चालक बाइक से जा रहे व्यक्ति से रास्ता पूछने के लिए रुका। तभी मोहनगंज और शहर की ओर से आ रहे दो ट्रकों व पिकअप के बीच टक्कर हो गई। तीनों वाहनों की टक्कर से हाईटेंशन लाइन व एलटी लाइन का एक-एक पोल टूट गया। अभी आसपास के लोग कुछ समझते उससे पहले दोनों ट्रकों में आग लग गई। शहर की ओर से आ रहे ट्रक में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रक चालक जगदीश (50) निवासी चुनाहा करौदिया नगर कोतवाली सुलतानपुर बाहर न निकल सका। वह चालक की सीट पर ही बैठा रह गया और देखते ही देखते जिंदा जल गया। हादसे की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सिटी पहुंचे।

विज्ञापन

Pratapgarh: Truck becomes fireball after collision on highway, driver dies alive
Pratapgarh news : प्रतापगढ़ में हादसे के बाद ट्रक में लगी आग। - फोटो : prayagraj
ट्रकों के बीच में फंसी पिकअप को किसी तरह बाहर निकाला गया। पास के एक घर में लगे सबमर्सिबल पंप से आग बुझाई गई। फिर गेट तोड़कर पिकप सवार अनिल कुमार (28) व कृष्ण कुमार निवासी मूल्हापुर थाना मऊआइमा प्रयागराज को जिला अस्पताल भेजा। जहां से दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। दूसरी ओर फायर बिग्रेड ने मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रकों की आग बुझाई। हालांकि तब तक स्टेयरिंग में फंसा चालक जगदीश राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। खबर मिलने पर मृतक चालक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

चालक को जलता देख असहाय बने रहे सैकड़ों लोग
कटरामेदनीगंज चौराहे पर वाहनों की टक्कर के बाद दो ट्रकों में लगी आग से आसपास के लोगों का जमघट लग गया। लोग आग बुझाने के लिए प्रयास भी किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों के सामने चालक ट्रक स्टेयरिंग पर बैठे-बैठे जिंदा जलकर मर गया। स्थानीय लोग असहाय दिखे। सभी बिजली के पोल टूटने के बाद करंट से डर रहे थे। हालांकि चौकी प्रभारी सिटी व सिपाही की सूझबूझ से पिकप सवार दो लोगों की जान बच गई।

पांच टैंकरों से बुझाई गई आग, फिर धधकी
कटरामेदनीगंज में हादसे के बाद फायर ब्रिगेड के पांच टैंकर आग बुझाने पहुंचे। आधे घंटे के बाद आग पर लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन मंगलवार को ट्रक पर लदा भूसा हवा के झोंको के साथ फिर धधकने लगा। इससे हाईवे पर धुआं फैलता रहा। इससे लोग आक्रोशित हो गए। हालांकि फायर ब्रिगेड के दो वाहनों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed