{"_id":"624f318b2c6542108322b580","slug":"pratapgarh-there-was-a-stir-due-to-leaking-of-tanker-gas-on-the-highway-traffic-stopped-for-two-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : हाईवे पर टैंकर की गैस लीक होने से मचा हड़कंप, दो किमी तक रोका गया यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : हाईवे पर टैंकर की गैस लीक होने से मचा हड़कंप, दो किमी तक रोका गया यातायात
Fri, 08 Apr 2022 12:16 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:16 AM IST
सार
जनपद प्रयागराज से एलपीजी गैस लेकर बृहस्पतिवार की शाम एक टैंकर गौरीगंज जा रहा था। रात करीब 9:30 बजे भूपियामऊ के पहले अचानक टैंकर की गैस लीक हो गई। चालक जब तक कुछ समझ पाता गैस का गुबार हवाओं में फैलने लगा।
विज्ञापन
Demo pic
विस्तार
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर भूपियामऊ के करीब अचानक गौरीगंज जा रहे टैंकर की गैस लीक हो गई। जिससे देखते ही देखते धुएं का गुबार चारों ओर फैल गया। इससे हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने 2 किलोमीटर तक वाहनों का आवागमन बंद करा दिया।
विज्ञापन
जनपद प्रयागराज से एलपीजी गैस लेकर बृहस्पतिवार की शाम एक टैंकर गौरीगंज जा रहा था। रात करीब 9:30 बजे भूपियामऊ के पहले अचानक टैंकर की गैस लीक हो गई। चालक जब तक कुछ समझ पाता गैस का गुबार हवाओं में फैलने लगा। अनहोनी की आशंका में वहां भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
लोगों ने टैंकर से लीक हो रही गैस को बंद करने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अनहोनी से लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने 2 किलोमीटर के दायरे में वाहनों का आवागमन बंद करा दिया। सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि टैंकर के लीकेज को ठीक करने के लिए प्रयागराज से कर्मचारियों को बुलाया गया है एहतियात के तौर पर आवागमन बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन