फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: The teacher who shot the tractor driver could not get married

प्रतापगढ़ : ट्रैक्टर चालक को गोली मारने वाले शिक्षक की नहीं हो सकी शादी

Sun, 12 Dec 2021 10:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 10:09 PM IST
सार

कंधई थाना क्षेत्र के कांपा में बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र को गोली मार दी गई थी। उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद गोली निकल गई। हालांकि अभी उसकी हालत सामान्य नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Pratapgarh: The teacher who shot the tractor driver could not get married
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब पार्टी के दौरान घर के करीब ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र को गोली मारने के आरोपी शिक्षक की रविवार को बरात नहीं जा सकी। परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना की वजह से खुशी वाले घर में सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के कांपा में बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र को गोली मार दी गई थी। उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद गोली निकल गई। हालांकि अभी उसकी हालत सामान्य नहीं हो सकी है। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई थी कि शराब पार्टी के दौरान धर्मेंद्र सहायक शिक्षक कपिल मिश्र के घर के करीब पेशाब करने चला गया। जिसे लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान सहायक शिक्षक कपिल मिश्रा ने धर्मेंद्र को गोली मार दी थी।
विज्ञापन


घटना के बाद से वह फरार चल रहा है। परिवार के लोगों के अनुसार कपिल की रविवार को बरात जानी थी। पुलिस की दबिश की वजह से शादी का कार्यक्रम परिजनों ने कुछ दिनों के लिए टाल दिया। जिस घर में शादी की तैयारी चल रही थी, वहां सन्नाटा पसरा रहा। सीओ पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि गोली मारने की घटना का मुख्य आरोपी कपिल मिश्रा ही है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। रविवार को उसकी बरात जानी थी, मगर वह नहीं आया। परिवार के लोगों को हिरासत में नहीं लिया गया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed