{"_id":"65c809148284c067f60742c4","slug":"pratapgarh-the-flag-on-the-dome-of-chowk-ghantaghar-changed-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : खुराफात...चौक घंटाघर के गुंबद पर भगवा झंडा हटा हरे रंग की पताका फहराई, फिर पुलिस एक्शन में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : खुराफात...चौक घंटाघर के गुंबद पर भगवा झंडा हटा हरे रंग की पताका फहराई, फिर पुलिस एक्शन में आई
Sun, 11 Feb 2024 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 11 Feb 2024 05:10 AM IST
सार
जानकारी होने पर लोेग एकत्र होने लगे तो आननफानन में पुलिस ने फिर से वहां भगवा झंडा लगवा दिया। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
शहर की मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के करीब शरारती तत्वों ने चौक घंटाघर के गुंबद पर लगा भगवा झंडा हटा कर हरे रंग की पताका फहरा दी। जानकारी होने पर लोेग एकत्र होने लगे तो आननफानन में पुलिस ने फिर से वहां भगवा झंडा लगवा दिया। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चौक घंटाघर के गुंबद पर भगवा झंडा दिन-रात लहराता रहता है। ऊपर जाने के लिए सीढ़ी है, जिसका गेट नगर पालिका की देखरेख में खुलता-बंद होता है। हालांकि, 22 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के बाद गेट खुला ही था।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब आठ बजे लोगों की नजर हरे रंग के झंडे पर पड़ी तो रोष फैलने लगा। वहां पहुंचने वाले फोटो और वीडियो बनाने लगे। इस दौरान पुलिस उन्हें रोकती रही। जल्द ही पुलिसकर्मियों ने मजदूरों को बुलाकर झंडा बदलवाकर गेट बंद करा दिया। इसके बाद माहौल सामान्य हो गया।
विज्ञापन
बजरंग दल के विजय सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ माहौल खराब करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की तीन टीम सीसीटीवी चेक कर शरारती तत्वों को चिह्नित कर रही हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- दुर्गेश सिंह, एएसपी पूर्वी