फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: The bridegroom wearing the garland of Upali

प्रतापगढ़: उपली की माला पहनकर निकला दूल्हा 

Fri, 22 Mar 2019 11:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: The bridegroom wearing the garland of Upali
माला पहनकर सिंहासन पर बैठकर निकला दूल्हे - फोटो : प्रतापगढ़
 शहर के चिलबिला बाजार में 64 साल से उपली (कंडा) की माला पहनकर सिंहासन पर बैठने वाले दूल्हे की आज भी झाडू से सफाई होती है। बुधवार की आधी रात तक बाजार में निकलने वाली यात्रा में शामिल लोग डीजे पर थिरकते रहे। 
विज्ञापन


चिलबिला बाजार में 1955 से होली का अद्भुत स्वरूप देखने को मिल रहा है। नरसिंह भगवान के हाथों मरने वाले हिरणाकश्यप की होलिका दहन के पूर्व गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली जाती है। जिसमें हिरणाकश्यप को दूल्हा बनाकर उपली की माला पहनाई जाती है और झाडू से पंखा किया जाता है।
विज्ञापन


चिलबिला बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह यात्रा व्यापारियों के घर-घर जाती है, जहां लोग उनका गुझिया और ठंडई से स्वागत करते हैं। बुधवार की शाम परंपरा का निर्वहन करने के लिए राहुल को दूल्हा बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे पर थिरकते युवा आधी रात तक बाजार में झूमते रहे। बारात जिस व्यापारी के घर के सामने रुकती, लोग गुझिया और ठंडई से स्वागत करते। होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर बारात समाप्त हुई। महिलाओं के आकर्षक का केंद्र दूल्हा था।


देर रात होलिका दहन के बाद ही डीजे का शोर थमा। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि 1955 से प्रतिवर्ष इसी तरह बारात निकलती है। उन्होंने बताया कि पहले बारात का जोश और होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed