{"_id":"5c801cdebdec22140b208b4c","slug":"pratapgarh-social-welfare-officer-stranded-in-government-marriage-due-to-collective-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: सामूहिक विवाह में सरकारी धन देकर फंसे समाज कल्याण अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: सामूहिक विवाह में सरकारी धन देकर फंसे समाज कल्याण अधिकारी
Thu, 07 Mar 2019 12:48 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा स्थित बजरंग डिग्री कालेज में तीन मार्च को आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल 101 जोड़ों को 51.51 लाख रुपये देकर समाज कल्याण अधिकारी फंस गए हैं। सीडीओ ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
कुंडा में तीन मार्च को सामूहिक विवाह समारोह राजा भैया यूथ ब्रिगेड के बैनर तले हुआ था। इस पूरे कार्यक्रम में जनसत्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया ही अतिथि के रुप में शामिल हुए थे। जिले का कोई भी अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ था।
कुंडा, बाबागंज, कालाकांकर और बिहार विकास खंड के 101 जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल हुए थे। आश्चर्य की बात तो यह रही कि कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग ने अपना बैनर लगाकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वाहवाही लूटी और इधर राजाभैया यूथ ब्रिगेड ने कार्यक्रम का पूरा श्रेय लिया।
विज्ञापन
यह बात भाजपाइयों को हजम नहीं हुई। अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई। सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम सरकारी भवन और ब्लाक मुख्यालय पर ही हो सकता है। जबकि कुंडा में निजी कार्यक्रम था। समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।