फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: shopkeeper set himself on fire to protest encroachment

प्रतापगढ़: अतिक्रमण हटाने के विरोध में दुकानदार ने खुद को लगाई आग

Tue, 03 Dec 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: shopkeeper set himself on fire to protest encroachment
पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने अतिक्रमण अभियान के हुए हंगामे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दुकानदार ने खुद को आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई और उसका उपचार कराने के बाद कोतवाली उठा ले गए। अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया जाता रहा। जिससे अफरातफरी का माहौल कायम रहा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर विजयपाल सिंह सोमवार को नगर पालिका के ईओ व टीम को लेकर शहर का अतिक्रमण हटाने निकले। शाम को विकास भवन की ओर से अतिक्रमण हटाते हुए अफसर कोषागार की ओर लौट रहे थे। लोक निर्माण विभाग के सामने दीवानी न्यायालय की दीवार से लगाकर रखी गई गुमटियों को हटाने के दौरान बाटी-चोखा दुकानदार छेदीलाल पुत्र पन्नालाल निवासी करनपुर करमचंदा विरोध करने लगा।
विज्ञापन

कहा कि उसने नगर पालिका में पंजीयन कराया है। वह अपनी दुकान नहीं हटाएगा। नगर पालिका के अफसर उसे समझाने लगे, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। यह देख नपा कर्मचारी उसे जबरन हटाने के लिए आगे बढ़े। यह देख उसने खुद के ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया और आग लगा ली। उसके कपड़े जलने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे दबोच कर जिला अस्पताल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से छेदीलाल का पैर जल गया था। उपचार के बाद पुलिस उसे लेकर कोतवाली चली गई। इसके बाद एसडीएम ने कोषागार चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया। दुकान के बाहर हुआ अतिक्रमण गिराया जाता रहा। मोरंग, गिट्टी समेत दूसरे सामान नगर पालिका कर्मचारी वाहनों में लाद ले रहे थे। इससे शहर में हड़कंप मचा रहा। नगर कोतवाल ने बताया कि दुकानदार ने जैसे ही आग लगाने का प्रयास किया, उसे काबू में कर लिया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बार-बार चेतावनी के बाद भी वह दुकान नहीं हटा रहा था।

पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने सड़क किनारी रखी गुमटी को तोड़ता जेसीबी।

पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने सड़क किनारी रखी गुमटी को तोड़ता जेसीबी।- फोटो : PRATAPGARH

पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने अतिक्रमण अभियान के दौरान आत्मदाह की कोशिश कर रहे अधेड़ को पकड़ती ?

पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने अतिक्रमण अभियान के दौरान आत्मदाह की कोशिश कर रहे अधेड़ को पकड़ती ?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed