फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Rumored to be shot dead by a prize crook

प्रतापगढ़: इनामी बदमाश के साथी को गोली लगने की अफवाह

Tue, 02 Apr 2019 12:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Rumored to be shot dead by a prize crook
firing
50 हजार के शातिर बदमाश तौकीर व उसके साथी की तलाश में सोमवार की शाम स्वॉट टीम व कोतवाली पुलिस नगर कोतवाली के छत्ता का पुरवा जा धमकी। बदमाश व उनके साथियों की तलाश में पहुंची पुलिस को देख भगदड़ मच गई। पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमे शातिर बदमाश के करीबी को गोली लगने का हल्ला मचा रहा। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। 
विज्ञापन


हत्या, जानलेवा हमला, बैंक डकैती के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश तौकीर व उसके साथी अतीक की तलाश में सोमवार की शाम स्वाट टीम कोतवाली पुलिस के साथ नगर कोतवाली व अंतू थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित छत्ता का पुरवा जा धमकी। शातिर बदमाशों के करीबियों की तलाश में पहुंची पुलिस को देखते ही गांव में भगदड़ मच गई। संदिग्धों को पकडने के लिए पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान एक युवक सई नदी की तलहटी की ओर भागा। जिसका पुलिस ने दूर तक पीछा किया, लेकिन उसे पकडने में नाकाम रही। तभी पुलिस से बचने के लिए एक युवक घर से बाहर की ओर भागा। जिसे पुलिस ने देख लिया। लोगों की मानें तो भाग रहे युवक के पैर में पुलिस ने गोली मार दी। जिससे वह गिर गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कोतवाली पुलिस किसी के पैर में गोली लगने या किसी को पकडने की बात से इंकार कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम छत्ता का पुरवा व भुलियापुर में सई नदी की तलहटी में छापेमारी कर रही थी। पुलिस की फायरिंग से गांव की महिलाएं व बच्चे घरों में छिप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed