फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Railway Station will looks like prayag station : DRM

प्रयाग जैसा दिखेगा प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन : डीआरएम

Mon, 11 Mar 2019 12:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh Railway Station will looks like prayag station : DRM
निरीक्षण करने आए डीआरएम सतीश कुमार - फोटो : प्रतापगढ़
रविवार को निरीक्षण करने आए डीआरएम सतीश कुमार ने कहा कि प्रतापगढ़ का मॉडल रेलवे स्टेशन प्रयाग की तर्ज पर विकसित होगा। डेढ़ साल के अंदर वाराणसी से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी। इसके साथ ही स्टेशन का लुक भी बदला-बदला नजर आएगा। वाशिंग लाइन के साथ दो प्लेटफार्म व कई अतिरिक्त लाइनें बिछाई जाएंगी। इससे जनपद के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। 
विज्ञापन


प्रयागराज से लखनऊ जा रहे डीआरएम सतीश कुमार की स्पेशल ट्रेन रविवार को प्रतापगढ़ स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर रुक गई। यह देख रेलवे के अफसरों और कर्मचारियों की सांस फूलने लगी। ट्रेन से उतरते ही वह एक नंबर प्लेटफार्म का निरीक्षण करते हुए फुटओवरब्रिज से दो नंबर पर प्लेटफार्म पर पहुंचे। चार और पांच नंबर प्लेटफार्म के कार्य देखे। यहां नक्शा निकालकर अफसरों ने डीआरएम को बताया कि चार और पांच नंबर प्लेटफार्म के साथ दो अतिरिक्त लाइनें बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन


फुटओवरब्रिज का दायरा बढ़ाया जाएगा। स्वचालित सीढ़ी बनाई जाएगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। डीआरएम सतीश कुमार ने कहा कि आने वाले डेढ़ वर्ष में दोनों प्लेटफार्म के साथ लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाए। प्लेटफार्मों पर मार्बल लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मुख्य द्वार और स्टेशन परिसर में बने गार्डन को तैयार किया जाएगा। स्टेशन पर दो मुख्यद्वार का निर्माण कराया जाएगा। दूसरा पूर्वी सहोदरपुर की ओर होगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed