फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Purification of the school by sprinkling Ganga Jal before the panchayat meeting

प्रतापगढ़ : पंचायत की बैठक से पूर्व गंगाजल छिड़ककर स्कूल का किया शुद्धिकरण, वीडियो वायरल

Wed, 02 Jun 2021 10:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Jun 2021 10:23 PM IST
सार

  • ओझला में पिछड़ी जाति की महिला निर्वाचित हुईं हैं प्रधान, पूर्व में अनुसूचित जाति का था प्रधान

विज्ञापन
Pratapgarh: Purification of the school by sprinkling Ganga Jal before the panchayat meeting
pratapgarh news : ग्राम पंचायत की बैठक से पहले गंगा जल से स्कूल शुद्ध करता ग्रामीण। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

तमाम सरकारी कवायदों के बावजूद जातीय भेदभाव पर अभी तक अंकुश नहीं लग सका है। पूर्व में अनुसूचित जाति के प्रधान के बाद इस बार ओझला गांव में पिछड़ी जाति की महिला प्रधान चुनी गईं तो ग्राम पंचायत की बैठक से पहले प्रधान समर्थक ने शिक्षा के मंदिर में गंगाजल छिड़क कर उसे शुद्ध किया। सप्ताहभर बाद इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि अधिकारियों ने मामला संज्ञान में न होने की बात कही है।

विज्ञापन

Pratapgarh: Purification of the school by sprinkling Ganga Jal before the panchayat meeting
pratapgarh news : ग्राम पंचायत की बैठक से पहले गंगा जल से स्कूल शुद्ध करता ग्रामीण। - फोटो : prayagraj

बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड के ओझला में पिछली बार ग्राम प्रधान अनुसूचित जाति की बिरादरी से था। इस बार पिछड़ी जाति की एक महिला ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई है। गांव के प्राथमिक विद्यालय में 27 मई को ग्राम पंचायत की पहली बैठक बुलाई गई थी। ग्राम पंचायत सदस्य पहले से ही प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए। बाद में ग्राम प्रधान का एक समर्थक विद्यालय पहुंचा और वह मुख्य गेट से ही बैठक स्थल तक गंगाजल का छिड़काव करने लगा। बैठक में खाली पड़ी कुर्सियों पर भी उसने गंगाजल छिड़का।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh: Purification of the school by sprinkling Ganga Jal before the panchayat meeting
pratapgarh news : ग्राम पंचायत की बैठक से पहले गंगा जल से स्कूल शुद्ध करता ग्रामीण। - फोटो : prayagraj
इस दौरान आसपास मौजूद लोगों से उसने शुद्धिकरण करने की बात कही। इसका वीडियो बुधवार शाम सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके बाद लोगों में संविधान में सभी जातियों को मिले समान अधिकार पर चर्चा होने लगी। हालांकि डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने इसकी जानकारी से इनकार किया। सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। ऐसा कुछ हुआ है तो वह वीडियो का परीक्षण कराएंगे। अगर आरोप सही मिला तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed