फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Psychopath kills mother for not getting married

प्रतापगढ़ : शादी न कराने पर मनोरोगी ने मां को मार डाला, बेटा गिरफ्तार

Wed, 14 Jul 2021 02:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मंगरौरा (प्रतापगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, मंगरौरा (प्रतापगढ़) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Jul 2021 02:33 AM IST
सार

  • फौजी पिता की श्रीनगर में है तैनाती
  • घटना को छिपाने का किया जाता रहा प्रयास

विज्ञापन
Pratapgarh: Psychopath kills mother for not getting married
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेत में धान की रोपाई के दौरान मनोरोगी बेटे ने सिर पर खुरपी से प्रहार कर मां की हत्या कर दी। वह शादी न कराने के कारण मां से खफा था, इसको लेकर दोनों में कई बार विवाद भी हो चुका था। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के मंगरौरा निवासी लालबहादुर वर्मा सेना में हैं। इन दिनों उनकी तैनाती श्रीनगर में है। उनकी पत्नी राजकुमारी (48) अपने इकलौते बेटे सूरज वर्मा व बेटी निशा के साथ घर पर रहतीं थीं। सोमवार की शाम राजकुमारी अपने बेटे के साथ धान की रोपाई करा रही थीं। इस दौरान किसी बात को लेकर मां से सूरज की कहासुनी हो गई, जिसपर उसने राजकुमारी के सिर पर खुरपी से प्रहार कर दिया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर सूरज भाग निकला। 
विज्ञापन


अस्पताल ले जाने से पहले ही राजकुमारी की सांसें थम गईं। पुलिस ने आरोपी बेटे को रात में ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी सूरज ने बताया कि अपनी शादी कराने के लिए वह लगातार मां से कहता था, मगर उसकी बातों को वह अनसुना कर देती थी। शादी न कराने पर वह मां से नाराज रहता था। धान की रोपाई के दौरान मां उसे काम करने के लिए डांट रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मृतका के देवर रामचरण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पत्नी की हत्या की खबर मिलने पर श्रीनगर में तैनात लाल बहादुर घर पहुंचा और गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि आरोपी  की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हत्या में प्रयुक्त खुरपी बरामद कर ली गई है।


घटना को छिपाने का किया जाता रहा प्रयास
इकलौते बेटे सूरज ने खून के रिश्ते को कलंकित कर दिया। उसने अपनी मां के सिर व चेहरे पर खुरपी से अनगिनत प्रहार किए। वह बेटे के हमले से बचने का प्रयास करती रही, मगर कामयाब नहीं हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार बेटे द्वारा मां की हत्या करने की बात पहले लोग छिपाने का प्रयास करते रहे, मगर देर रात कुछ लोगों ने पुलिस को सच्चाई बता दी। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन करते हुए आरोपी बेटे को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed