फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Police reached with five lakh reward SP leader Chairman Yadav and his brother

प्रतापगढ़ : पांच लाख के इनामी सपा नेता सभापति यादव व उसके भाई को लेकर पहुंची पुलिस

Sun, 01 May 2022 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 May 2022 08:05 PM IST
सार

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विनैका के रहने वाले सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुखपति सभापति यादव व उसके भाई सुभाष यादव करीब डेढ़ साल से पट्टी व देवसरा थाने में दर्ज मुकदमों में पुलिस को चकमा देकर फरार थे।

विज्ञापन
Pratapgarh: Police reached with five lakh reward SP leader Chairman Yadav and his brother
प्रतापगढ़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कचहरी पहुंचे पूर्व प्रमुख सभापति यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के सियालदह से पांच लाख के इनामी सपा नेता सभापति यादव व उसके भाई को रविवार को लेकर पुलिस बेल्हा पहुंची। अंतू थाने में सपा नेता व उसके भाई को रखकर पुलिस अफसर पूछताछ करते रहे। शाम को दोनों भाइयों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही। सपा नेताओं का भी न्यायालय परिसर के बाहर जमघट लगा रहा।

विज्ञापन



आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विनैका के रहने वाले सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुखपति सभापति यादव व उसके भाई सुभाष यादव करीब डेढ़ साल से पट्टी व देवसरा थाने में दर्ज मुकदमों में पुलिस को चकमा देकर फरार थे। पुलिस के अनुसार सभापति के ऊपर 41 और सुभाष पर 29 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों की तलाश एसटीएफ व पुलिस कर रही थी मगर दोनों हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन



गत दिनों पांच लाख के इनामी सभापति यादव व उसके भाई सुभाष यादव को कोलकाता के सियालदह की पुलिस ने पकड़ लिया। जानकारी मिलने के बाद पट्टी पुलिस पांच लाख के सपा नेता व इनामी भाइयों को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए कोलकाता गई थी। रविवार को पुलिस टीम पांच लाख के इनामी भाइयों को लेकर बेल्हा पहुंची। सूत्रों के अनुसार दोनों भाइयों को अंतू थाने में रखकर पुलिस पूछताछ करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

सीओ पट्टी, देवसरा व पट्टी थाने की पुलिस अपने मुकदमे से संबंधित पूछताछ करती रही। शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों भाइयों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ सिटी अभय पांडेय, नगर कोतवाल डटे रहे। पांच लाख के इनामी सपा नेता व उसके भाई को जेल में दाखिल होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।


पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि पांच लाख के इनामी भाइयों को सियालदह से रिमांड पर लाया गया है। उनसे पूछताछ के बाद मुकदमों से संबंधित कई जानकारियां मिली हैं। जिसकी छानबीन करने के बाद अभी तक बच रहे लोगों पर कार्रवाई होगी।


बवाल से बचने के लिए अंतू थाने में रोका
पांच लाख के इनामी सपा नेता सभापति व उसके भाई सुभाष यादव के पट्टी और देवसरा पहुंचने के बाद पुलिस को समर्थकों के जुटने के बाद बवाल की आशंका थी। बवाल की आशंका को देखते हुए अफसरों के निर्देेश पर दोनों भाइयों को अंतू थाने में ही रोक दिया गया। जानकारी के बाद सपा नेता अंतू थाने पहुंचे लेकिन किसी को मिलने नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed