फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Police is putting a stain on the functioning of the government: Sadar MLA

सरकार के कामकाज पर दाग लगा रही प्रतापगढ़ पुलिस : सदर विधायक

Tue, 29 Jun 2021 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh Police is putting a stain on the functioning of the government: Sadar MLA
प्रतापगढ़। भाजपा के जिला महामंत्री रामआसरे पाल के परिजनों पर जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली पुलिस के रवैए पर सदर विधायक का दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ की पुलिस योगी सरकार के कामकाज पर दाग लगा रही है। जिस जिले के पुलिस अधीक्षक लंबी छुट्टी पर चले जाएं, वहां की सुरक्षा रामभरोसे है। भाजपा नेता के परिजनों की पिटाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए फोन पर फोन किया गया, मगर कोतवाली पुलिस आरोपियों से मिलीभगत के चलते लापरवाह बनी रही। पुलिस की अपराधियों सांठगांठ है।
विज्ञापन

सदर विधायक राजकुमार पाल का गुस्सा अनायास ही नहीं था। रविवार को रास्ते के विवाद में अचलपुर के रहने वाले भाजपा के जिला मंत्री रामआसरे पाल के परिजनों पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी मिलने के बाद विधायक ने नगर कोतवाल व सीओ सिटी को कोई बार फोन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। इसके बाद भी पुलिस ने रविवार देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। दो आरोपियों को पुलिस पकड़कर लाई, मगर उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। इससे खफा सदर विधायक ने मीडिया से कहा कि जिले जिले को रामभरोसे छोड़ दिया गया है। पुलिसकर्मी बेलगाम हो गए हैं। थानों पर पीड़ितों की नहीं सुनी जा रही। अपराधियों से सांठगांठ में माहिर पुलिसकर्मियों से अब सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी है। अफसर उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। जल्द ही वह मामले को लेकर डीजीपी व मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन

भाजपा नेता के परिजनों पर डकैती का केस दर्ज
नगर कोतवाली के अचलपुर निवासी भाजपा नेता रामआसरे पाल की पत्नी मालती देवी की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक, दुर्गेश सिंह, भगौती सिंह, चंदन सिंह, हर्षित सिंह, मुन्ना, आदर्श सिंह, जय सिंह, गौरव सिंह समेत परिवार के अन्य लोगों केे खिलाफ जानलेवा हमला और डकैती का केस दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की छानबीन के बाद कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्हा देवी से चोरी बोलेरो का नहीं लगा सुराग
प्रतापगढ़। बेल्हा देवी दर्शन करने आए सुलतानपुर के लोगों की बोलेरो चोरों ने उड़ा दी। सुलतानपुर के जयसिंहपुर थाना के बरौंसा निवासी नरेंद्र पांडेय 21 जून को अपने परिवार के लोगों के साथ बेल्हा देवी का दर्शन करने आए थे। इस बीच चोरों ने उनकी बोलेरो उड़ा दी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने खोजबीन करना बेहतर नहीं समझा।

फरार हत्यारोपियों के घर कुर्की की तैयारी
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के टेऊंगा में पिछले साल हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों पर अब पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। हत्या के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर घटना में शामिल फरार चल रहे शादाब, समीर, इस्तेखार व महताब के खिलाफ 82 की कार्रवाई की जा चुकी है। अब जल्द ही उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed