{"_id":"5ef5ea3ad64d396e563000d4","slug":"pratapgarh-now-iron-tablets-will-reach-door-to-door","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: अब घर-घर बेटियों तक पहुंचेगी आयरन की गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: अब घर-घर बेटियों तक पहुंचेगी आयरन की गोलियां
Fri, 26 Jun 2020 06:02 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 26 Jun 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
iron pills
- फोटो : अमर उजाला
महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने किशोरियों और युवतियों को खून की कमी से बचाने के लिए नया कदम उठाया है। अब आशा बहुएं घर-घर जाकर इन्हें आयरन की गोलियां उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
iron pills
- फोटो : net image
किशोरियों के साथ युवतियों को खून की कमी से बचाने के लिए शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालयों में पहुंचकर आयरन की गोलियां वितरित करती थी। महामारी कोरोना वायरस के चलते स्कूल और कॉलेज बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
iron pills
- फोटो : net image
ऐसे में किशोरियों और युवतियों को आयरन की गोलियां नहीं मिल पा रही हैं। इस समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नया कदम उठाया है। प्रत्येक सप्ताह के बजाए अब दो माह की आयरन की गोलियां दी जाएंगी। आशा बहुओं को छात्राओं के घर भेजा जाएगा।
वहीं, इस संबंध में सीएमओ डॉक्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि विद्यालय बंद होने के कारण अब छात्राओं के घर पर आयरन की गोलियां आशा बहुओं के माध्यम से भेजी जाएंगी। प्रत्येक छात्रा को दो माह के लिए आयरन टैबलेट दी जाएगी। सप्ताह में एक दिन उन्हें खाना होगा। इसकी जिम्मेदारी सभी सीएचसी अधीक्षक को दी गई है।