{"_id":"5f6855d28ebc3ef478124a52","slug":"pratapgarh-news-seven-policemen-including-so-suspended-in-connection-with-death-of-old-man-by-beating-during-dashbesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एसओ समेत सात पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, 36 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एसओ समेत सात पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, 36 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार
Mon, 21 Sep 2020 12:57 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
- फोटो : प्रतापगढ़
लालगंज कोतवाली के बाबूतारा में चोरी के आरोपियों की तलाश में दबिश देने पहुंची सांगीपुर पुलिस की पिटाई से बुजुर्ग मकबूल (68) की मौत के मामले में सांगीपुर के प्रभारी निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है। उधर, मौके पर पहुंचे अफसरों के मजिस्ट्रेटी जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई व आर्थिक मदद के आश्वासन पर परिवारीजनों ने 36 घंटे बाद मकबूल का अंतिम संस्कार कर दिया। इस पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के बाबूतारा गांव में शनिवार की रात सांगीपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह भारी पुलिस बल के साथ चोरी की एक घटना के मामले में बदमाशों की तलाश में दबिश देने पहुंचे थे। पुलिसकर्मी गांव के बशीर अहमद के घर में घुस गए। आरोप है कि जो भी सामने मिला पुलिस उसे पीटने लगी। पुलिस को देखकर बशीर का चचेरा भाई मकबूल (68) घर के पीछे भाग गया। नजर पड़ने पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पीटते हुए घर तक ले आए।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस अफसर पहले हार्टअटैक से उसकी मौत बताते रहे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिवर फटने से मौत की पुष्टि हुई। रविवार की शाम चार बजे शव लेकर घर पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो उठे। मकबूल का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वह आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और परिवार को सुरक्षा के साथ ही 50 लाख रुपये आर्थिक मदद देने की मांग कर रहे थे।
बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। सोमवार की सुबह प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र द्विवेदी ने सांगीपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह, दरोगा रामअधार यादव, गणेशदत्त पटेल, आरक्षी राममिलन, श्रवण कुमार, रविशंकर व रामनिवास यादव को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद भी परिजन पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। जिसे लेकर कई बार सीओ लालगंज जगमोहन व लालगंज कोतवाल से आक्रोशित लोगों की झड़प हुई।
सीओ लालगंज ने मृतक के बेटे व भाई को बताया कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। आर्थिक मदद व सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिलाने के लिए भी अफसरों ने स्वीकृति दी है। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। करीब ढाई बजे मातमी माहौल के बीच गांव के कब्रिस्तान में मकबूल को सुपुर्द ए खाक किया गया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।