फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Road and Gateway to be built in the name of Shaheed sub inspector Anoop Singh

Pratapgarh News: शहीद दरोगा अनूप सिंह के नाम पर बनेगी सड़क और प्रवेशद्वार, मंत्री ने परिजनों को सौंपा एक करोड़ का चेक 

Tue, 07 Jul 2020 08:37 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Jul 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh News: Road and Gateway to be built in the name of Shaheed sub inspector Anoop Singh
pratapgarh news: शहीद दरोगा अनूप सिंह की पत्नी को चेक प्रदान करते कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह। - फोटो : pratapgarh news
सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को मानधाता के बेलखरी गांव पहुंचकर कानपुर में बदमाशों से मुठभेड़ में शहीद हुए दरोगा अनूप कुमार सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में एक करोड़ रुपये का चेक दिया। मंत्री ने अनूप की पत्नी नीतू सिंह को विभाग में नौकरी के साथ 80 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। उनके माता-पिता को दस-दस लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मंत्री ने ऐलान किया कि गांव में शहीद के नाम पर प्रवेश द्वार और सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

Pratapgarh News: Road and Gateway to be built in the name of Shaheed sub inspector Anoop Singh
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद दरोगा अनूप सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह मानधाता के बेलखरी गांव पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने शहीद दरोगा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अनूप की पत्नी और पिता को ढांढस बंधाया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि परिवार का कोई भी व्यक्ति नौकरी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh News: Road and Gateway to be built in the name of Shaheed sub inspector Anoop Singh
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इस पर अनूप की पत्नी ने स्वयं नौकरी करने की बात कही। कैबिनेट मंत्री ने 80 लाख रुपये का चेक अनूप की पत्नी नीतू सिंह और दस-दस लाख रुपये के चेक उनके माता-पिता को सौंपे। कैबिनेट मंत्री ने शहीद के नाम पर सड़क, शहीद द्वार और पानी की टंकी स्थापित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने शहीद के पिता को हरसंभव मदद के लिए भरोसा दिलाया। इस मौके पर सांसद संगमलाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, डीएम डा. रुपेश कुमार और एसपी अभिषेक सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed