{"_id":"5ffb78d18ebc3e2e6e5ef603","slug":"pratapgarh-news-police-forgot-the-killers-of-dolphins","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉल्फिन के हत्यारों को भूल गई पुलिस, सिर्फ तीन लोगों को जेल भेजकर साध ली चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉल्फिन के हत्यारों को भूल गई पुलिस, सिर्फ तीन लोगों को जेल भेजकर साध ली चुप्पी
Mon, 11 Jan 2021 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Jan 2021 03:29 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोथरिया में इलाहाबाद जल शाखा की शारदा सहायक नहर में मिली डाल्फिन को पीटकर मार डालने के आरोपियों को पुलिस भूल गई है। खाने के इरादे से पीटकर की गई डाल्फिन की हत्या में पुलिस ने सिर्फ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि घटना के बाद वायरल हुए वीडियो में दर्जनभर लोग मछली को पीटते दिख रहे हैं। वन विभाग की टीम भी ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के बजाय उदासीन बनी है।
विज्ञापन
कोथरिया गांव के पास इलाहाबाद जल शाखा की शारदा सहायक नहर में 31 दिसंबर 2020 को डाल्फिन मछली मरी हुई मिली थी। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वन विभाग के बीट प्रभारी और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसके डाल्फिन होने की पुष्टि की थी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें करीब दर्जनभर लोग डाल्फिन को लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मारते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मामला मीडिया में आने के बाद वन वरिभाग के बीट प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में बाद में चिह्नित कर तीन आरोपी राहुल कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद सरोज निवासी आजाद नगर ऊंचाहार रायबरेली, राहुल कुमार पुत्र छोटेलाल और अनुज कुमार पुत्र रामपाल निवासी हरिहरपुर कोतवाली ऊंचाहार रायबरेली को जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस खामोश बैठ गई है।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम भी ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के बजाय उदासीन बनी हुई है। नवाबगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल बारह लोगों को चिह्नित किया गया था। जिसमें से तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है। नौ लोगों की तलाश में लगातार पुलिस दबिश दे रही है। वह घर छोड़कर फरार हैं।