फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: On the third Monday of Sawan, a huge crowd of devotees and devotees gathered at Ghuisarnath

Pratapgarh : सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ियों और भक्तों का बाबा बेलखरनाथ धाम में उमड़ा रेला, गूंजे जयकारे

Mon, 28 Jul 2025 01:10 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 01:10 PM IST
सार

सावन मास के तीसरे सोमवार पर बाबा बेलखरनाथ धाम और बाबा घुइसरनाथ धाम में श्रद्धालुओें की ओर से हर-हर महादेव की गूंज के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए बाबा बेलखरनाथ मंदिर में तैयारी रविवार को पूरी कर ली गई थी।

विज्ञापन
Pratapgarh News: On the third Monday of Sawan, a huge crowd of devotees and devotees gathered at Ghuisarnath
बाबा घुइसरनाथ धाम में उमड़ी भक्तों और कांवड़ियों की भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

सावन मास के तीसरे सोमवार पर बाबा बेलखरनाथ धाम और बाबा घुइसरनाथ धाम में श्रद्धालुओें की ओर से हर-हर महादेव की गूंज के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए बाबा बेलखरनाथ मंदिर में तैयारी रविवार को पूरी कर ली गई थी। मंदिरों में युद्ध स्तर पर साफ सफाई की गई। सोमवार सुबह मंदिर के पुजारी की ओर से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, भोग व आरती के बाद सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इसके बाद श्रद्धालु पंक्ति में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। मंदिर के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन


व्रत से होगी अक्षय पुण्य की प्राप्ति

पुष्पक यज्ञशाला के संस्थापक व्यास लाल बिहारी ओझा ने बताया कि सावन मास का तीसरा सोमवार 28 जुलाई को है। इस दिन के व्रत रहने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। साथ ही महादेव की कृपा से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। इस दिन भोलेनाथ का पूजन पंचाक्षरी मंत्र से करें। भगवान को दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, पंचामृत, इत्र, फलों के रस, गंगाजल इत्यादि से अभिषेक करें। साथ ही काला तिल, सरसों का तेल व चने की दाल भी अर्पित कर सकते हैं। भगवान को, फल, फूल,बिल्वपत्र,आकपुष्प,धतूरा इत्यादि चढ़ाकर भोग लगाने के बाद विधि पूर्वक पूजा अर्चना करें।

विज्ञापन

Pratapgarh News: On the third Monday of Sawan, a huge crowd of devotees and devotees gathered at Ghuisarnath
सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा घुइसरनाथ धाम में उमड़ी भक्तों और कांवड़ियों की भीड़। - फोटो : संवाद।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस

सावन के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन सहित तहसील प्रशासन द्वारा लगातार सावन मेला सकुशल संपन्न कराने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। कांवड़िया व श्रद्धालु को किसी तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। तीन थानों की पुलिस के साथ महिला उप निरीक्षक महिला पुलिस पीएसी के जवान तैनात रहे। दोपहर 12 बजे तक जलाभिषेक के लिए लम्बी कतार लगी रही। बारी बारी से जलाभिषेक के मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश दिया जाता रहा। इस दौरान एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्रा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी खंड विकास अधिकारी राजीव पांडेय, एसओ कधंई गुलाबचंद सोनकर, एसओ दिलीपपुर शत्रुघ्न वर्मा, अरुण सिंह, शीतला प्रसाद सिंह उर्फ मदन सिंह, अजीत ओझा, हरि ओम मिश्रा, उदय सिंह, रिंकू सिंह, राजमणि तिवारी सहित तमाम पुलिस कर्मी व समिति के लोग मौजूद रहे।

सुबह से शाम तक चलता रहा भंडारा, प्रसाद लेने के लिए पहुंचते रहे श्रद्धालु

सावन के तीसरे सोमवार को बाबा बेलखरनाथ धाम में विभिन्न सामाजिक संगठनों व कांवड़िया संघ द्वारा तीन जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं व दर्शनार्थी के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई थी। रिमझिम बारिश में भी लोगों का तांता लगा रहा, भंडारे से लेकर जलाभिषेक तक भारी संख्या में श्रद्धालु बेलखरनाथ धाम पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed