{"_id":"2d1fef1c317574c0324d25e2765a1ed9","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-889","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में पढ़ाया गया अनुशासन का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में पढ़ाया गया अनुशासन का पाठ
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्रीनरायण सिंह महाविद्यालय सकरौली मादूपुर का सात दिवसीय एनएसएस शिविर को यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल अजगरा में लगाया गया। शिविर के पहले दिन निदेशक जेएन यादव व अध्यक्ष अशोक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर स्वयं सेवकों और सेविकाओं को शिविर के लिए रवाना किया। उसके बाद कैंप में जेएन यादव ने कहा कि एनएसएस छात्र-छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। इन सात दिनों तक छात्र-छात्राएं अनुशासन के सभी नियमों से परिचित हो जाते हैं। जिसे वह अपने जीवन में अपनाते हैं।
इसके बाद अशोक सिंह ने कहा कि एनएसएस कार्यक्रम के जरिए लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरुक किया जाता है। पहले दिन स्वयं सेवक और सेविकाओं ने साफ-सफाई करने के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमाधिकारी रामकृपाल मिश्र, डॉ. तीर्थराज पांडेय, धनंजय सिंह रहे।