फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

डीएम ने देखी केंद्रों की हकीकत

Fri, 26 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों की हकीकत देखने निकले
विज्ञापन
डीएम, जिले की पर्यवेक्षक और राज्य परियोजना निदेशालय की संयुक्त शिक्षा निदेशक रूबी सिंह और संयुक्त शिक्षा निदेशक इलाहाबाद महेंद्र बहादुर सिंह को सब कुछ ओके मिला। अफसरों ने दर्जनों परीक्षा केंद्रों का निरिक्षण किया , मगर उनके हाथ नकल की एक पुर्जी भी नहीं लगी। दरअसल, अफसरों के पहुंचने से पहले ही कॉलेजों में सूचना पहुंचने से सभी केंद्र व्यवस्थापक अलर्ट हो गए थे।


 नकल की शिकायत वाले स्कूलों का दौरा करने निकले जिलाधिकारी सबसे पहले सरोजनी इंटर कॉलेज कुसुमी पहुंचे। यहां कोई नकलची तो नहीं मिला लेकिन उनके पहुंचने की सूचना आसपास के सभी कॉलेजों में  पहुंच गई। सुखपतिराम इंटर कॉलेज साहबगंज में जिलाधिकारी अभी निरीक्षण ही कर रहे थे कि लालगंज के सभी केंद्रों को अलर्ट कर दिया गया। कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज के परीक्षा केंद्र पर पहुंचे डीएम ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का नाम व फोटो का मिलान कराया। एक परीक्षार्थी की उम्र ज्यादा देखकर डीएम को शंका हो उठी। उन्हाेंने उससे जन्म का वर्ष पूछा तो उसने 1995 बता दिया। जबकि उसके प्रवेश पत्र पर जन्म का वर्ष 1997 अंकित था। इस पर डीएम ने कारण पूछा तो परीक्षार्थी ने बताया कि वह पिछली बार हाईस्कूल की परीक्षा में फेल हो गया था। तभी एक शिक्षिका ने सफाई देने के अंदाज में कहा कि सर यहां दूसरे विद्यालय का सेंटर आया हुआ है। नाराज डीएम बोले सेंटर आसमान से तो नहीं आया है, जांच होने दीजिए। इस पर शिक्षिका समेत केन्द्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तक की घिग्घी बंध गई। परीक्षा केन्द्र पर डीएम का कड़ा तेवर देखकर केन्द्र व्यवस्थापक समेत कक्ष निरीक्षकों के माथे पर चिंता की लकीरें भी उभर आईं। डीएम ने चेताया कि केन्द्र के अंदर अथवा बाहर से नकल की कहीं से भी पुष्टि हुई तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


उधर, राज्य परियोजना निदेशालय की संयुक्त शिक्षा निदेशक रूबी सिंह और संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र बहादुर सिंह ने रानीगंज इलाके के परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। कैथौला के सरदार पटेल इंटर कालेज में परीक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए अभिलेखों का निरीक्षण किया। इसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक टीम के साथ स्थानीय अवधेश विद्या निकेतन इंटर कॉलेज पहुंचीं। उन्होने यहां कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र को तलब कर फोटो व नाम का भी मिलान कराया। संयुक्त शिक्षा निदेशक के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed