{"_id":"d4ecaf29c3bcd60e3dadd18258bc7fa2","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-885","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगीपुर में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगीपुर में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संागीपुर कस्बे में शुक्रवार की शाम एक मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और परिजनों को ढांढस बंधाया।
कस्बा निवासी डॉ. विनोद कुमार की पत्नी गीता बेटे अंश (02) को शाम करीब चार बजे घर में तख्त पर लिटाकर काम निपटा रही थी। तख्त के पास पानी भरी बाल्टी रखी हुई थी। मासूम अचानक तख्त पर खेलते-खेलते पानी भरी बाल्टी में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। काम में व्यस्त रहने के कारण काफी देर तक गीता को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। काम खत्म करने के बाद जब वह आई तो तख्त पर बेटे को न देखकर परेशान हो गई। वह हड़बड़ाकर उसे इधर-उधर ढूंढने लगी। बाल्टी पर नजर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। अंश का शव देख वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी।