{"_id":"87a8e312048d626ff575b21ba42fb6b1","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-860","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलराज्यमंत्री को सुनाया यात्रियों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलराज्यमंत्री को सुनाया यात्रियों का दर्द
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब मेल ट्रेन से नई दिल्ली जाते समय केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर चिलबिला जंक्शन पर ट्रेनों का ठहराव करने, नई ट्रेनों के चलाने के अलावा नया मालगोदाम रेलवे क्रासिंग पर पुल बनाने की मांग की।
पंजाब मेल से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा नई दिल्ली जा रहे थे। प्रतापगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकताओं ने मनोज सिन्हा को मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी और नगर अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। राज्यमंत्री ने मांगों पर विचार कर पूरा करने का भरोसा कार्यकर्ताओं को दिया।