फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

रीता के बयान पर सड़क पर उतरे संगठन, प्रदर्शन

Mon, 22 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने के फरमान को शर्मनाक बताकर कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक डा. रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठन सड़क पर उतर आए। रामलीला समिति ने रीता जोशी के पुतले की शव यात्रा निकालकर चौक घंटाघर में प्रदर्शन किया, तो भाजयुमो ने पुतले को फांसी पर लटकाया। सपाइयों ने पुतला फूंका। शनिवार को एक कार्यक्रम में आई प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोशी के विवादित बयान से बेल्हा में भूचाल आ गया है। सोमवार को रामलीला समिति और व्यापारियों ने रीता जोशी के  पुतले की शव यात्रा निकाली। ‘तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भंगवाचुंगी से जुलूस चौक घंटाघर पहुंचा।
विज्ञापन


जहां बजरंग दल के संयोजक विजय सिंह और मनोज सिंह की अगुवाई में साथियों पुतला दहन किया। रामलीला समिति और बजरंग दल के अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि तिरंगा फहराना अगर अपराध है, तो रीता जोशी को देश में रहने का अधिकार नहीं है। इस मौके पर सुमित श्रीवास्तव, मनीष रावत, रजनीश सिंह, रमेश मोदनवाल, पंकज कौशल, पवन कुमार सोनी, अनुज सिंह, राघवेंद्र सिंह, विनय सिंह, अजय सिंह, डिम्पल सिंह, श्याम शंकर सिंह, प्रदीप सिंह, राजीव लोचन, नवीन पाल, रजनीश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने रीता जोशी के विवादित बयान की घोर निंदा करते हुए एमडीपीजी के सामने पुतला फूंका। राष्ट्रीय झंडे का अपमान बताते हुए राष्ट्र से माफी मांगने को कहा है। इस मौके पर चंद्रेश त्रिपाठी, भानू यादव, मो आकिब, मो. नदीम रियाज, विवेक सोनी, सलमान खान, श्याम बाबू, मो. आकिब, आजम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर बैठक कर रीता जोशी के विवादित बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। जिलाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रीता जोशी के पुतले को फांसी पर लटकाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि रीता जोशी का विवादित बयान राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। इसलिए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके  पर आशुतोष सिंह, शिवेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, अमितेश, आलोक अग्रहरि, रामबाबू नामदेव, अजय सिंह, सुनील दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed