{"_id":"366518338ede90418d9f0a856341fe86","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-785","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक में बच्चों को ठूसकर भरने पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक में बच्चों को ठूसकर भरने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन शुल्क के नाम पर पांच-पांच सौ रुपये प्रतिमाह की वसूली करने और मैजिक में बच्चों को भूसे की तरह भरने से नाराज अभिभावकों ने शुक्रवार को चिलबिला में जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने बच्चों को बाजार में उतार लिया और जब तक स्कूल से बस नहीं आई, बच्चों को स्कूल नहीं भेजा।
शहर के स्कूलों में वाहन शुल्क के नाम पर मोटी रकम लेने के बाद भी बच्चों को सुरक्षित स्कूल आने-जाने की सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। चिलबिला स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की मैजिक शुक्रवार को जब चिलबिला बाजार पहुंची तो ठूसकर भरे गए 31 बच्चों को देखकर अभिभावक भड़क गए। अभिभावक सभी बच्चों को नीचे उतार कर हंगामा करने लगे। अभिभावक इस बात पर अड़ गए कि जब तक स्कूल से बस नहीं आती है तब तक बच्चों को नहीं भेजा जाएगा।
इस बात की खबर जब स्कूल प्रशासन को मिली तो आनन-फानन में बस भेजी गई। स्थानीय अभिवावकों का आरोप है कि बच्चों के घर से स्कूल की दूरी महज दो किमी है, मगर वाहन शुल्क के नाम पर आठ-आठ सौ रुपये वसूले जाते हैं। बीएसए माधवजी तिवारी ने बताया कि मानक की अनदेखी करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जल्द चलाया जाएगा।