फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बिजली की एक मुश्त समाधान योजना फिर चालू

Thu, 11 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण इलाके के बकाएदारों के लिए अच्छी खबर। बिजली विभाग ने 11 फरवरी से फिर से एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की शुरुआत की दी है। विद्युत कारपोरेशन ने ओटीसी योजना चालू करने के लिए विद्युत नियामक आयोग का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन

 ग्रामीण आंचल के ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने घरेलू कनेक्शन और निजी नलकूप का कनेक्शन ले रखा है और बिल अधिक होने की वजह से जमा नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें राहत देने के लिए बिजली विभाग ने ओटीएस योजना चलाई है। इस योजना में बकाएदार का ब्याज शतप्रतिशत माफ होता है।
विज्ञापन


हाल ही में विद्युत नियामक आयोग ने इस योजना को बंद कर दिया था। बाद में बिजली कारपोरेशन के अधिकारियों ने नियामक का दरवाजा खटखटाया। दलील दी कि ओटीएस योजना बंद हो जाने से राजस्व की हानि हो रही है। बकाएदारों पर बिल बढ़ता ही जा रहा था। एक्सईएन ओपी मिश्रा ने बताया कि नियामक आयोग ने 11 फरवरी से ओटीएस योजना फिर से लागू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल योजना में मार्च 16 तक ही छूट उपभोक्ताओं को दी गई है। उन्होंने बताया कि जो भी बकाएदार हैं वे जल्द से जल्द इस योजना का लाभ लें। बकाया जमा करने पर ब्याज शत प्रतिशत माफ कर दिया जाएगा। यह योजना केवल ग्रामीण इलाके के घरेलू और निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed