{"_id":"cb761be07043fd663deeaa79772d1311","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-777","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील स्थापना का उद्देश्य गरीबों की सेवा : प्रमोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील स्थापना का उद्देश्य गरीबों की सेवा : प्रमोद
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय तहसील का 31वां स्थापना दिवस समारोह परिसर स्थित पार्क में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आयोजन संयुक्त अधिवक्ता संघ की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि लालगंज तहसील की स्थापना का उद्देश्य गरीबों की सेवा के लिए किया गया है।
तहसील के बन जाने से गरीब व असहाय जनता को सरल व सुलभ न्याय के साथ उनकी आवश्यकताओं का कम खर्चें में पूरा किया जा रहा है। प्रमोद ने तहसील परिसर में पुस्तकालय की स्थापना कराए जाने की बात कही। सांसद ने अधिवक्ता शेड के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये प्रदान करने के साथ वाटर कूलर की व्यवस्था करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में चल रहे दीवानी न्यायालय के मनीपुर स्थित निर्माणाधीन भवन का उद्घाटन भी इसी वित्तीय वर्ष में हो जाएगा।
विशिष्ट अतिथि सिविल जज शिवानन्द गुप्ता, एसडीएम वाईबी सिंह ने तहसील के स्थापना दिवस पर अधिवक्ताओं को गरीबों के हितों केे लिए सजग रहने की बात कही। अध्यक्ष राव वीरेन्द्र सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक कुंवर तेजभान सिंह की प्रतिमा लगवाए जाने की मांग करते हुए समस्याओं पर प्रकाश डाला। संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर विनय शुक्ल, संदीप तिवारी, सुनील त्रिपाठी, मनोज सिंह, अजय शुक्ल गुड्डू, धनंजय मिश्र, देवीप्रसाद शुक्ला, इरफान हुसैन, महेश कुमार पटेल, आनंद श्रीवास्तव, अजय गांधी आदि मौजूद रहे। अधिवक्ता राममोहन सिंह ने आभार प्रदर्शन किया।