{"_id":"2d75f98efd0dcb7cab3b21c64c46e118","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में गंगा स्नान को गए भाई-बहन डूबे, थमीं सांसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में गंगा स्नान को गए भाई-बहन डूबे, थमीं सांसें
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
हौदेश्वरनाथ घाट पर बुधवार को स्नान के लिए गए भाई-बहन गंगा में डूब गए। उनको बचाने के चक्कर में परिवार के छह अन्य सदस्य भी डूबने लगे। यह देखकर घाट पर चीखपुकार मच गई। वहां मौजूद एक मल्लाह ने सभी को किसी तरह बाहर निकाला। अस्पताल में इलाज के दौरान भाई-बहन की सांसें थम गईं। कुंडा कोतवाली के अनखोरिया निवासी तेज बहादुर दुबे ने अपनी बहन की शादी सुल्तानपुर जनपद के सौरमऊ में इंद्र नारायण मिश्र के बेटे राहुल से की है। मंगलवार की शाम राहुल का भाई तुषार (16) बहन बेबी (18), सुनील मिश्रा व सोनू अनखोरिया गए थे।
बुधवार की सुबह तीनों भाई बहन तेज बहादुर के भाई शेष कुमार के साथ ही रवि, दीपक, सोनू, धीरज के संग हौदेश्वरनाथ घाट पर नहाने चले गए। देर से पहुंचने के कारण घाट खाली हो गया था। वहां नाम मात्र के ही लोग थे। सभी एक-एक कर गंगा में नहाने लगे। बेबी नहाते समय गहरे पानी में चली गई। अन्य लोग कुछ दूरी पर नहा रहे थे। थोड़ी देर में ही वह डूबने लगी। यह देख तुषार ने उसे बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन वह भी डूबने लगा। दोनों को डूबते देखकर रवि, दीपक, सोनू, धीरज और शेषधर दुबे उन्हें बचाने के लिए लपके। पानी गहरा होने और तैरना न आने के कारण सभी डूबने लगे। यह देखकर घाट पर चीखपुकार मच गई। घटना देख रहा मऊदारा निवासी मल्लाह गुडड्ू तत्काल नाव लेकर वहां पहुंच गया और उसने एक-एक करके सभी को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने सभी को उल्टा लिटाकर पेट से पानी निकाला और कुंडा लेकर भागे। रवि, दीपक, सोनी, धीरज व शेष कुमार का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। वहीं हालत गंभीर देख तुषार और बेबी को रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें कुंडा सीएचसी में ले आए। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।