{"_id":"c3b4641c00fd0296494df5d5202ef57f","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोयल रेजीडेंसी में मिलीं शराब की बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोयल रेजीडेंसी में मिलीं शराब की बोतलें
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
बाबागंज स्थित होटल गोयल रेजीडेंसी में शुक्रवार को लगी आग के बाद जांच में कई चौंकाने वाले रहस्य उजागर हो रहे हैं। होटल परिसर में भारी मात्रा में शराब की भरी व खाली बोतलें भी मिली हैं। ऐसे में इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि होटल अय्याशी का अड्डा बन गया था। उधर, फरार मैनेजर और सुरक्षाकर्मी की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस अब इलाज करा रहे होटल मालिक सुनील से पूछताछ करने के लिए इलाहाबाद जाएगी।
होटल गोयल रेजीडेंसी में शुक्रवार भोर में अचानक आग लग गई। इससे दस मुसाफिरों की मौत हो गई। दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। इस मामले में मालिक सुनील गोयल को पुलिस ने दर्ज मुकदमों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार की रात तबियत खराब होने पर सुनील को इलाहाबाद ले जाया गया। शहर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि होटल में मृत रेशमा व प्रियंका के मोबाइल नंबर में एक दूसरे का नंबर मिला है। इससे साफ हो गया है कि दोनों एक दूसरे से परिचित थीं। जांच के दौरान होटल में शराब की खाली व भरी बोतलें बरामद हुई हैं। इससे साफ है कि होटल में रुकने वाले मुसाफिरों का हर शौक पूरा करने का प्रबंध होता रहा है।