फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

सर्द हवाओं ने रोकी शहर की रफ्तार

Sat, 23 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 23 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
गलन भरी ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। शरीर को बेधने वाली पछुआ हवाएं शुक्रवार को भी दिनभर चलती रहीं। बादलों की ओट से सूर्यदेव झांकते रहे, मगर शीतलहर के आगे उनकी एक नहीं चली। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। बावजूद इसके कहीं राहत नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन



शुक्रवार को भी पछुआ का कहर जारी रहा। आसमान में बादल और दिनभर चलने वाली पछुआ हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए बाध्य कर दिया। हवाओं के जोर से शुक्रवार को ठंड का स्वरूप और भयानक हो गया। तेज गति से चलने वाली बर्फीली हवाएं शरीर के अंग को सुन्न कर दे रही थीं। शाम को ठंड का कहर इतना बढ़ गया कि हाथ, पैर काम नहीं कर रहे थे। गर्म कपड़ों से लैश होने के बाद भी लोग कांप रहे थे।
विज्ञापन


सड़क और चौराहों पर लोग अलाव को चारों ओर से घेरे हुए थे। बरसात के बाद पड़ रही ठंड ने सभी हिलाकर रख दिया है। बुजुर्ग लोगों के लिए यह ठंड कातिल बनी हुई है। दिन में धूप निकलने से लोग दिनभर अलाव के सहारे बैठकर समय काट रहे हैं। शुक्रवार को ठंड का स्वरूप देखकर ऐसा नहीं लगता है कि जल्दी निजात मिलने वाली है। फिलहाल ऊनी कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed