फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

दो साल बाद मिला उत्तराखंड त्रासदी में गायब युवक

Mon, 22 Jun 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
उत्तराखंड के केदारनाथ में दो साल पहले हुए जल प्रलय में गायब एक बीस वर्षीय युवक दो साल बाद अमेठी में मिला। उसके दिमाग पर हादसे का इतना गहरा असर पड़ा है कि वह अपनी याददाश्त खो चुका है। आसमान में बादलों को देखकर वह बुरी तरह डर जा रहा है। पूछने पर कुछ भी नहीं बता पा रहा है। दरअसल, उसके गायब होने के बाद पिता ने उत्तर काशी से लेकर दिल्ली तक त्रासदी में उसके गायब होने का पंफलेट लगा दिया था। बीते दिनों दूसरी बरसी पर कुछ न्यूज चैनल वाले उत्तरकाशी और केदारनाथ गए थे। उन्होंने पंफलेट देखकर टीवी पर चलानी शुरू कर दी। बताया कि त्रासदी में गायब लोगों के परिजनों को अब भी उनके मिलने का इंतजार है। पंफलेट में जो चेहरा था, ठीक उसी तरह का एक युवक अमेठी में कई दिनों से भटक रहा था। मोहल्ले के लोगों ने खबर देखने के बाद उसके पिता को फोन किया। सूचना पर परिजन पहुंचे और उसे घर ले आए।
विज्ञापन


अमेठी जनपद के माधवपुर दरपीपुर गांव निवासी लवकुश का बेटा आलोक (20) अपने ननिहाल प्रतापगढ़ जनपद के सांगीपुर थाना क्षेत्र के सिलौधी गांव निवासी विजय मिश्र के यहां रहकर पढ़ाई करता था। दो साल पहले अपनी नानी देवमती के साथ केदारनाथ धाम दर्शन करने गया था। जहां 15 जून क ो आए जल प्रलय में वह गायब हो गया। इसकी जानकारी होने घरवालों में कोहराम मच गया। उसके घरवालों ने केदारनाथ व आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इससे उसके घर और ननिहाल वाले निराश हो गए। उन्होंने उसके जिंदा होने की उम्मीद भी छोड़ दी।
विज्ञापन


आलोक के पिता लवकुश ने इस दौरान केदारनाथ, चमोली, उत्तरकाशी, हरिद्वार के साथ ही दिल्ली में भी उसके जलप्रलय में लापता होने के पंफलेट लगा दिए। बताया जाता है कि बीते दिनों केदारनाथ हादसे की दूसरी बरसी पर कुछ न्यूज चैनल वाले वहां गए थे। इस दौरान उन्हें पंफलेट दिखाई पड़ा। इसको लेकर उन्होंने टीवी पर खबर चलानी शुरू कर दी। टीवी पर खबर देखकर अमेठी जिले के गंगागंज कस्बे के लोगों ने पंफलेट में छपे नंबर पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उनके कस्बे में पंफलेट पर छपी तस्वीर से मिलती-जुलती शक्ल का एक युवक पिछले काफी दिनों से घूम रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद परिजन गंगागंज पहुंचे और आलोक को घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed