{"_id":"e929738f4fe8986da3c7e1134d02357d","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-540","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ में पुलिस का छापा, तीन को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ में पुलिस का छापा, तीन को उठाया
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में पुलिस ने छापेमारी कर तीन संदिग्ध लोगों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद सभी को कोतवाली लाकर बंद कर दिया गया। दलालों को इर्द गिर्द बैठाकर काम करा रहे कर्मचारियों को भी पुलिस ने कड़ी फटकार लगाई।
फुलवरिया स्थित एआरटीओ कार्यालय में नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव, सिटी चौकी प्रभारी वजीउल्ला ने छापा मारा। पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। मौके से लोग भागने लगे। काफी दूर तक लोगों को पुलिस ने दौड़ाया। भगदड़ के दौरान कई लोग गिरकर चोटहिल भी हुए। दलाली में लिप्त लोग अपनी बाइक छोड़कर भागे। पुलिस ने कार्यालय में बेवजह घूम रहे लोगों को रोककर पूछताछ शुरू की।
इस दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को धर दबोचा। पुलिस तीनों संदिग्धों से पूछताछ के बाद कोतवाली उठा ले गई। सिटी चौकी इंचार्ज ने बताया कि कई दिनों से कर्मचारियों व दलालों की मिलीभगत से मनमानी की शिकायतें मिल रहीं थी। पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में छापेमारी की गई। हिरासत में लेकर तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।